April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राकेश टिकैत के भारत बंद में अमानवीय हरकत: प्रदर्शनकारी ने डीसीपी के पैर पर चढ़ा दी कार

राकेश  टिकैत के भारत बंद में अमानवीय हरकत: प्रदर्शनकारी ने डीसीपी के पैर पर चढ़ा दी कार

एनसीआई@बेंगलुरु

तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर भारत बंद का असर बेंगलुरु शहर में नजर नहीं आय। इस दौरान वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। इसके साथ ही दुकानें और ऑफिस भी खुले रहे। हालांकि पुलिस को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे, ताकि संवेदनशील इलाकों में कोई अप्रिय घटना नहीं हो। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने डीसीपी धर्मेन्द्र मीणा के पैर पर एक गाड़ी चढ़ा दी।

फिलहाल ठीक हैं डीसीपी धर्मेन्द्र मीणा

बेंगलुरु नार्थ के डीसीपी धर्मेन्द्र मीणा सोमवार को प्रोटेस्ट की ड्यूटी के दौरान बाल-बाल बच गए, जब इस बंदोबस्त के दौरान एक गाड़ी उनके पांव पर चढ़ गई।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी इस घटना से अचम्भे में आ गए। गनीमत रही कि धर्मेन्द्र मीणा को गम्भीर चोट नहीं आई। पुलिस ने गाड़ी चला रहे आरोपी शख्स को पकड़ लिया, जिसकी पहचान हरीश गौड़ा के रूप में हुई है। हरीश गौड़ा प्रो कन्नड़ा संगठन का सदस्य बताया गया है। बंद के समर्थन में इस संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.