July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

शरद पूर्णिमा महोत्सव: श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर होगी भजन संध्या

शरद पूर्णिमा महोत्सव: श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर होगी भजन संध्या

एनसीआई@बूंदी

शरद पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर 20 अक्टूबर, बुधवार को श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर शाम 4.30 बजे भजन संध्या आयोजित की जाएगी। शयन आरती रात्रि 8.30 बजे होगी।‌ इसके बाद खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

आयोजन समिति से जुड़े पुरुषोत्तम पारीक, अशोक गर्ग गिरिराज व राधेश्याम झंवर ने बताया कि इस अवसर पर श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर ऑर्केस्ट्रा पार्टी भजन संध्या आयोजित करेगी। यह आयोजन कोविड गाइड लाइन की पालना करते हुए होगा। श्री चारभुजा नाथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गर्ग ने इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.