राजस्थान सरकार ने भी कम की पेट्रोल और डीजल की दरें
एनसीआई@जयपुर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भारी दबाव के बाद राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की दरों में कमी करने की घोषणा कर दी है।
गहलोत ने अपने एक सोशल मीडिया संदेश में बताया कि, “आज मंत्रिमण्डल की बैठक में पेट्रोल/डीजल पर वैट की दर को कम करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके बाद आज रात्रि 12 बजे से पेट्रोल में 4 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल में 5 रुपए प्रति लीटर की कमी हो जाएगी। इससे राज्य सरकार 3500 करोड़ रुपए वार्षिक राजस्व की हानि वहन करेगी।”
