July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पुलिस कस्टडी में बदमाश की 5 गोलियां मारकर हत्या: पेशी से लौटते वक्त बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस कस्टडी में बदमाश की 5 गोलियां मारकर हत्या: पेशी से लौटते वक्त बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

एनसीआई@जोधपुर

शहर में शनिवार को दिन-दहाड़े बीच बाजार बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो में पुलिस कस्टडी में जा रहे एक बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस गार्ड दो आरोपियों को पेशी करवा कर लौट रहे थे। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और गिरफ्त वाले दोनों आरोपियों पर फायरिंग कर भाग गए। गोली इनमें से एक आरोपी को लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, आरोपी मौके पर ही पिस्टल छोड़ फरार हो गए।

यह है मामला

कालूपुरी और सुरेश के खिलाफ गुंडा एक्ट में मामला दर्ज था। ये दोनों जोधपुर जेल में बंद थे, जिन्हें पेशी के लिए पाली ले जाया गया था। वापसी में रातानाड़ा थाने से कुछ दूरी पर स्थित भाटिया चौराहे पर पुलिस की कस्टडी में एक आरोपी पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस वारदात से मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं,फायरिंग के आरोपी मौके से फरार हो गए।

5 गोलियां मारी

पुलिस आरोपी सुरेश व कालूपुरी को ऑटो कर जेल ले जा रही थी। 5 गोली लगने से सुरेश घायल हो गया। हमलावर अपनी पिस्टल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत रातानाडा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान व्यापारियों ने घायल को संभाला। पुलिस ने उसे एमडीएम अस्पताल भेजा। एडीसीपी भागचंद ने बताया कि अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.