April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

शादी में डीजे नहीं बजा तो दूल्हा फंदे पर झूला:घर से कुछ दूर पेड़ पर लटका मिला, आज जानी थी बारात

शादी में डीजे नहीं बजा तो दूल्हा फंदे पर झूला:घर से कुछ दूर पेड़ पर लटका मिला, आज जानी थी बारात

एनसीआई@बांसवाड़ा

शादी से कुछ घंटे पहले एक दूल्हे ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इससे पहले दूल्हे के घर में नोतरा (समाज के सहयोग से धन एकत्रित करने का कार्यक्रम) था, जहां दूल्हा पूरी रात परिवार के साथ था। सुबह घर से निकला, मगर लौटा नहीं। परिवार ने तलाश की तो उसका शव घर से करीब दो सौ फीट दूर एक नीम के पेड़ से लटका मिला। सोशल मीडिया पर लोग दूल्हे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसमें उसकी आत्महत्या की वजह शादी में डीजे नहीं बजाने देने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ऐसी बात से इनकार कर रही है।

मामला आंबापुरा थाना क्षेत्र के दावड़ीमाल इलाके का है। यहां के लाल सिंह उर्फ विनोद (21) पुत्र स्व. नागजी माल की बारात शुक्रवार सुबह 10 बजे कुशलगढ़ के सारेल गांव में जानी थी। इससे पहले शादी में होने वाले खर्चों की पूर्ति के लिए नोतरे का आयोजन हुआ था। गुरुवार शाम से नोतरा चालू था। पूरी रात दूल्हा लाल सिंह इस समारोह में मौजूद रहा। अलसुबह करीब 4 बजे वह समारोह स्थल से गया। इसके बाद वह नहीं लौटा। अंधेरे में परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उजाला होने पर शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव उतरवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। जांच अधिकारी एएसआई रमेशचंद्र मीणा ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने DJ नहीं बजने से नाराजगी वाली बात को खारिज किया है।

परिवार का इकलौता था

एआईसरमेशचंद्र ने बताया कि लाल सिंह परिवार को इकलौता लड़का था। उसकी एक बड़ी बहन थी, जिसका विवाह हो चुका है। पिता की भी करीब 10 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि लालसिंह का सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह हो रहा था। उसकी किसी बात की नाराजगी को लेकर भी परिवार जानकारी नहीं दे पा रहा है। लाल सिंह ने नोतरा कार्यक्रम के दौरान सिर पर गमछा बांध रखा था। आत्महत्या से पहले उसने गमछे को आधा फाड़कर एक हिस्सा पेड़ पर बांधा, जबकि दूसरा हिस्सा गले में बांधा था। उसने सर्दी से बचने के लिए जो शॉल ओढ़ रखी थी। वह भी पेड़ की डाल पर रखी हुई मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.