सलमान खान को सांप ने कांटा, अस्पताल में भर्ती हुए
एनसीआई@मुम्बई
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को शनिवार और रविवार की दरमियानी रात 3 बजे करीब एक सांप ने काट लिया। उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस में हुए इस हादसे में अच्छी बात यह रही कि सांप जहरीला नहीं था। इसलिए सांप के काटने का उन पर ज्यादा असर नहीं हुआ। हालांकि इसके बाद उन्हें करीब दस किलोमीटर दूर नवी मुम्बई में कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया।
अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
इलाज के बाद सलमान खान आज सुबह 9 बजे वापस पनवेल स्थित फार्म हाउस लौट आए। सलमान खान की हालत खतरे से बाहर है और वो रीकवर कर रहे हैं। वह फार्म हाउस पर ही थे।
फैंस कर रहे हैं दुआएं
सलमान खान के फैंस इस खबर के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। सभी के लिए हालांकि ये राहत की बात है कि सलमान की सेहत को कोई खतरा नहीं हैं।
सलमान खान का बर्थडे
27 दिसम्बर को सलमान खान का 56 वां जन्मदिन है। ऐसे में ये कहना मुश्लिक होगा की सलमान खान ग्रेंड सेलिब्रेशन करेंग या फिर अपने फॉर्म हाउस पर रेस्ट ही करेंगे। उल्लेखनीय है कि सलमान क्रिसमस मनाने परिवार और दोस्तों के साथ अपने फार्म हाउस आए थे। गौरतलब है कि उनके फार्म हाउस वाला इलाका पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा हुआ है।
यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिन पहले सलमान खान ने खुद ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल बनाए जाने की जानकारी दी थी।
