July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

वैदिक संस्कार योग शिविर में तीन नमस्कारों की विशेषताएं और इनके लाभ बताए

वैदिक संस्कार योग शिविर में तीन नमस्कारों की विशेषताएं और इनके लाभ बताए

एनसीआई@बूंदी

वैदिक संस्कार योग शिविर के तीसरे दिन शिविर में तीन प्रकार के नमस्कार बताए गए। ये भूमि नमस्कार, सूर्य नमस्कार व चंद्र नमस्कार थे। इसमें इनका महत्व भी बताया गया। जीवन में इन नमस्कार के क्या महत्व हैं व किस प्रकार इन नमस्कार के द्वारा परमात्मा से आप मिल सकते हैं, यह बात समझाई गई‌।



आयोजन से जुड़े हुए आदित्य भंडारी ने बताया इसमें कहा गया कि इन योग क्रियाओं से पूरे शारीरिक व्यायाम भी हो जाते हैं। इस अवसर पर आर्यिका दीप्ति द्वारा हवन कराया गया। बताया गया कि इसमें कई प्रकार की औषधियों का उपयोग किया गया है, ताकि वायु का शुद्धिकरण हो सके। यज्ञ के महत्व को भी समझाया गया।

बौद्धिक के दौरान महामृत्युंजय की व्याख्या की गई। इसमें बताया गया कि महामृत्युंजय अपने आपमें अद्भुत है। इसमें व्यक्ति के जीवन से सम्बंध व जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की व्याख्या की गई। इस मौके पर शिविर संचालक अभय देव शर्मा, भगवान बिरला, ललित शर्मा, राजकुमार बागला, विनोद जाजू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.