सोनिया गांधी ने 7 और 8 जनवरी को CEC की बैठक बुलाई, गोवा और पंजाब के प्रत्याशियों का होगा ऐलान
एनसीआई@नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार यानी 7 जनवरी और शनिवार 8 जनवरी को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की दिल्ली में मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में गोवा और पंजाब के पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 7 जनवरी को गोवा और 8 जनवरी को पंजाब के प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा। दोनों बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगी।
