गोकुलधाम कॉलोनी में झंडारोहण व गोष्ठी
एनसीआई@बूंदी
गोकुलधाम कॉलोनी में गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही गोष्ठी भी आयोजित हुई। कार्यक्रम संयोजक समाज सेविका पूर्वा मूंदड़ा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 10:30 बजे राजस्थान महिला कल्याण एवं जनचेतना समिति के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने गोकुलधाम परिसर में झंडारोहण किया। साथ ही अपना उद्बोधन भी दिया।

इस मौके पर बालक-बालिकाओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रभावी प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया। गोष्ठी में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर बद्री विशाल मूंदड़ा, मुरली लखोटिया, चंदन बाहेती, भगवान लखोटिया, एडवोकेट सुमित पारीक के साथ ही गोकुलधाम कॉलोनी की अध्यक्ष रचना बाहेती, शिक्षाविद निर्मला व्यास, निमिषा पारीक व मधु लखोटिया ने भी भारत की गौरव गाथा व शहीदों के सम्बन्ध में अपने विचार प्रस्तुत किए।
