April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

दो दिन के भारत दौरे पर हैं ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, अहमदाबाद में बुलडोजर पर चढ़ गए, जबरदस्त वायरल हो गई फोटो

दो दिन के भारत दौरे पर हैं ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, अहमदाबाद में बुलडोजर पर चढ़ गए, जबरदस्त वायरल हो गई फोटो

एनसीआई@अहमदाबाद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिनों के भारत दौरे पर हैं। वह गुरुवार सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान वह हलोल की जेसीबी फेक्ट्री में गए। बोरिस वहां एक बुलडोजर पर चढ़ गए और इसकी सवारी भी की। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

बुलडोजर से लटके ब्रिटिश प्रधानमंत्री की फोटो पर लोग कई मजेदार कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बुलडोजर मॉडल अब इंटरनेशनल हो चुका है। दूसरे यूजर ने लिखा- अब जेसीबी तेरा भाई चलाएगा‌।

मीडिया से बात करते हुए बोरिस ने कहा- अब तक के ट्रिप का एक्सपीरियंस शानदार रहा है। गुजरात में होना भी बड़े सौभाग्य की बात है। गुजरात अद्भुत जगह है। जैसा कि आप जानते हैं यूके में गुजराती कम्युनिटी की बड़ी जनसंख्या है, जो कि भारत और यूके के रिश्ते का अहम हिस्सा है।

बोरिस ने बताया कि वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा- हम लोग ट्रेड, सिक्योरिटी और दूसरे जरूरी मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

इससे पहले इंडिया पहुंचते ही बोरिस ने एक ट्वीट किया और लिखा- भारत में होना मजेदार है, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र‌‌। मैं दोनों देशों के रिश्तों में बहुत सम्भावनाएं देखता हूं। हमलोग साथ आकर बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। हमारी मजबूत पार्टनरशिप जॉब, विकास और नए सम्भावनाओं के क्षेत्र में काम कर रही है। आने वाले समय में हम इस साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बोरिस ने अपने दौरे की शुरुआत साबरमती आश्रम की विजिट से की। उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बोरिस ने चरखा भी चलाया। साबरमती आश्रम से निकले वक्त उन्होंने विजिटर बुक में लिखा- इस असाधारण शख्सियत के आश्रम में आना एक सौभाग्य की बात है। इसके बाद उन्होंने देश के जाने माने बिजनेसमैन गौतम अडानी से भी मुलाकात की। बातचीत के बाद अडानी ने बोरिस के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.