April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

“ऐसा लगा जैसे मैं अमिताभ बच्चन हूं”, भारत में जबरदस्त स्वागत से गदगद हुए बोरिस जॉनसन

“ऐसा लगा जैसे मैं अमिताभ बच्चन हूं”, भारत में जबरदस्त स्वागत से गदगद हुए बोरिस जॉनसन

एनसीआई@नई दिल्ली

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनस भारत में अपने स्वागत से काफी खुश नजर आए। जॉनसन ने कहा कि अहमदाबाद पहुंचने के बाद उन्हें लगा कि वह अमिताभ बच्चन या सचिन तेंदुलकर हैं, क्योंकि चारों तरफ उन्हें अपने ही होर्डिंग्स नजर आ रहे थे। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक जॉइन्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका भारत का दो दिवसीय दौरा शानदार रहा और वह पहले कंजर्वेटिव प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपने खास दोस्त के निमंत्रण पर गुजरात का दौरा किया है, जो कि आधे ब्रिटिश भारतीयों का घर है।

‘मेरा एक अद्भुत स्वागत हुआ’

भारत में शानदार स्वागत से अभिभूत जॉनसन ने कहा, ‘मेरा एक अद्भुत स्वागत हुआ। बिल्कुल अद्भुत।’ प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘जॉनसन ने भारत-ब्रिटेन सम्बन्धों को मजबूत करने में एक भूमिका निभाई है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान उनका भारत आना ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री के रूप में भले ही यह उनकी पहली भारत यात्रा है, लेकिन एक पुराने मित्र के रूप में वह भारत को बहुत अच्छे से जानते हैं, समझते हैं। पिछले कई सालों से भारत और ब्रिटेन के सम्बन्धों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री जॉनसन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है।’

बूचा पर भारत मजबूती से सामने आया’

खालिस्तानी तत्वों के बारे में भारत की चिंताओं पर जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन अपने देश में सक्रिय और किसी दूसरे देश को निशाना बनाने वाले कट्टरपंथी समूहों को बर्दाश्त नहीं करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने संवाददाताओं से कहा कि हमारी साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने की काफी सम्भावनाएं हैं। यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले पर भारत के रुख पर बोरिस जॉनसन ने कहा कि आपको यह स्वीकार करना होगा कि बूचा में जो हुआ, उसके खिलाफ भारत मजबूती से सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.