April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ब्राह्मण कल्याण परिषद की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, परशुराम जयंती पर निकलने वाली वाहन रैली की रूपरेखा भी बनाई

ब्राह्मण कल्याण परिषद की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, परशुराम जयंती पर निकलने वाली वाहन रैली की रूपरेखा भी बनाई

एनसीआई@बूंदी

नरसिंह दास जी के आश्रम में आज शनिवार को ब्राह्मण कल्याण परिषद की हुई एक बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। साथ ही इस अवसर पर परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली वाहन रैली के सम्बन्ध में चर्चा भी हुई।

इस बैठक में जिला प्रवक्ता शुभ दाधीच व लखन उपाध्याय ने बताया कि ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी व सम्भागीय उपाध्यक्ष तुषार पारीक की सहमति से जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता भरत शर्मा, मालनमासी मित्र मंडली अध्यक्ष ब्रजेश गौतम, पूर्व पार्षद विनोद शृंगी, सर्व ब्राह्मण महासभा जिला प्रभारी कालू कटारा व पार्षद संदीप देवगन मंचासीन रहे।

कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामसुंदर गौतम, बंटी गौतम, मुकेश जोशी, प्रकाश दाधीच, सुनील जोशी, मोनू शर्मा व नवीन चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष सुनील गौतम कौशल किशोर शर्मा, कमलेश शर्मा, महेश शर्मा व शैलेंद्र दुबे, महामंत्री प्रयागराज शर्मा, अरविंद दुबे व नवनीत वशिष्ठ, संगठन मंत्री कमलेश त्रिपाठी, आशीष जोशी चेतन पंचोली व कार्तिक शर्मा, सह संगठन मंत्री गिरिराज शर्मा मेंडी, विष्णु गौतम बड़ोदिया, अजय गौतम, नरोत्तम शर्मा व परमेश्वर शर्मा, महासचिव अनिल नंदवाना व कृष्ण बिहारी पाराशर, सह सचिव परमिंदर शर्मा, शिलांग दाधीच, लाखेरी ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र चतुर्वेदी, इंद्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, सुमेरगंज मंडी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष संध्या शर्मा, जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशुतोष शर्मा तथा विधि सलाहकार संजय शर्मा, सुमित पारीक व अंकित शर्मा को नियुक्त किया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य पवन पंचोली, सिद्धार्थ शर्मा, नितेश शर्मा, मनीष शर्मा, राजीव लोचन गौतम, जितेंद्र शर्मा, कैलाश शर्मा, संदीप देवगन, आशीष शर्मा, रवि शर्मा, अमित शर्मा, अमित गौतम, संजय शर्मा, ममता शर्मा, भावना गौतम, मनोज गौतम, पुरुषोत्तम शर्मा सीनता, रामबाबू शर्मा लाखेरी, रघु गौतम व दीपक पंचोली को बनाया गया।

इसी क्रम में बूंदी शहर अध्यक्ष पद पर रूपेश सनाढ्य को नियुक्त किया गया। इन्हें जल्द ही कार्यकारिणी विस्तार के लिए कहा गया है। तय किया गया कि परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली वाहन रैली आयोजन के लिए 100 व्यक्तियों की एक टीम गठित करने का निर्णय किया गया। यह टीम रैली आयोजन की सारी व्यवस्था करेगी।

सभी समाज बंधुओं ने निर्णय लिया कि वाहन रैली का मार्ग परशुराम वाटिका से प्रारम्भ होकर कागजी देवरा होते हुए चौगान गेट और इंद्रा मार्केट, कोटा रोड होते हुए लंका गेट से आगे गौतम छात्रावास चित्तौड़ रोड पर समापन किया जाएगा। इसी के साथ परशुराम जन्मोत्सव के लिए सकल हिन्दू समाज को न्योता प्रेषित किया जाएगा, क्योंकि भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज ही नहीं अपितु पूरे हिन्दू समाज में पूजनीय हैं और सभी का कल्याण करने वाले हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी ब्राह्मण समाज बंधु वाहन रैली में अपने साथ भगवान परशुराम जी का फरसा लेकर आएंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.