April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अवैध सम्बंध के शक में पति को मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटा कर मार डाला

अवैध सम्बंध के शक में पति को मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटा कर मार डाला

एनसीआई@सीकर

अवैध संबंधों के शक में एक महिला ने मोबाइल चार्जर के तार से गला घोट कर अपने पति की हत्या कर डाली। हत्या के बाद उसने पति के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही। मगर बाद में उसका यह राज खुल गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि घरवालों ने प्रारम्भ में बहू की बात को मानकर व पुलिस के चक्कर से बचने के लिए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया था। मगर इसके बाद सास को शक हुआ तो उसने बहू से पूछताछ की। इस पर वह घबरा गई। तब मृतक‌ की मां का शक पक्का हो गया तो सभी घरवालों ने मिलकर बहू से दोबारा पूछताछ की। इस पर उसने सच्चाई उगल दी। तब जाकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला को डिटेन किया, मंगलवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद 10 जुलाई, रविवार सुबह 11 बजे शव को कब्र खोदकर निकाला गया था।

मामला जिले के फतेहपुर में चूरू बस स्टेंड इलाके के लुहारों के माेहल्ले का है। युवक मकसूद (30) की शादी 6 साल पहले लक्ष्मणगढ़ निवासी मदीना (27) से हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं है। इस बात को लेकर दोनों परेशान भी रहते थे। गांव में ही मकसूद ज्वेलरी मेकिंग का काम करता था।

पुलिस पूछताछ में मदीना ने बताया कि पति घंटों तक किसी अन्य महिला से फोन पर बात करता था। ऐसे में उसे शक था कि पति की दूसरी महिला से अवैध सम्बंध है। 2 जुलाई को घर में दोनों अकेले ही थे। बाकी घरवाले किसी शादी में गए हुए थे। मौका देखकर मदीना ने‌‌ दोपहर 2-3 बजे के करीब अपने पति का चार्जर की केबल से गला घोंट दिया। इसके बाद वहीं बैठ गई। शाम 4 बजे करीब परिजन लौटे तो उसने पति के फांसी लगा लेने की बात कहते हुए कहा कि उसने उसे फंदे से उतारा है।

सात दिन बाद खुला राज

अंतिम संस्कार के सात दिन बाद 9 जुलाई को जब सास मीना ने घटना के बारे में पूछा तो पहले की तरह मदीना ने फांसी लगा लेने की बात कही। मगर जब सास गहराई से पूछने लगी तो उसने बताया कि मकसूद दूसरी औरतों से बात करता था। इसके बाद वह घबराकर चुप हो गई।
इस पर सास ने सभी घरवालों को बुला लिया और मदीना से फिर पूछताछ की। यह माहौल देख मदीना घबरा गई और सारी हकीकत बता उगल दी। उसने बता दिया कि अवैध संबंधों के शक में उसने ही मकसूद को मार डाला था। इसके बाद सास ने 9 जुलाई को कोतवाली फतेहपुर थाने में रिपोर्ट दी। उसी दिन मदीना को पुलिस ने डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी थी।

पुलिस की पूछताछ में भी मदीना ने पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसका कहना था कि पति सात-आठ महीनों से किसी महिला से बात करता था। कई बार मना किया, लेकिन वो नहीं माना। उसे पति के उस महिला से अवैध सम्बंध होने का शक था। इस खुलासे के बाद मंगलवार दोपहर 2 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मां बोली- मदीना का भी है बंगाली डॉक्टर से अफेयर

मकसूद की मां ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि मदीना से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि हमारे मोहल्ले में स्थित डिस्पेंसरी वाले डॉक्टर बंगाली से मेरे सम्बंध हैं। इस वजह से मैंने डॉक्टर बंगाली के साथ मिलकर अपने पति मकसूद की हत्या कर दी।

बंगाली डॉक्टर का नहीं था महिला से सम्बंध: पुलिस

शहर कोतवाली के थाना प्रभारी उदय सिंह यादव ने बताया जांच में सामने आया है कि मदीना के बंगाली डॉक्टर से कोई सम्बंध नहीं थे। पत्नी को शक था कि पति किसी महिला से बात करता है। रात को वीडियो कॉल भी करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.