April 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

महाराष्ट्र के रायगढ़ में संदिग्ध नाव मिली, 3 AK 47 सहित कई हथियार व विस्फोटक बरामद, 26/11 जैसे हमले की साजिश का अंदेशा

महाराष्ट्र के रायगढ़ में संदिग्ध नाव मिली,  3 AK 47 सहित कई हथियार व विस्फोटक बरामद,  26/11 जैसे हमले की साजिश का अंदेशा

एनसीआई@मुम्बई/रायगढ़

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में मिली संदिग्ध नाव में 3 AK 47 सहित अन्य हथियार, ढाई सौ से अधिक कारतूस व विस्फोटक मिलने से हड़कम्प मच गया है। इसके बाद पूरे रायगढ़ जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हथियारों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एटीएस चीफ विनित अग्रवाल ने कहा कि हम आतंकवादी साजिश से इनकार नहीं कर रहे हैं।

पुलिस ने नाव को अपने कब्जे में ले लिया है। यह नाव समुद्र के किनारे मिली है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जहां पर यह नाव मिली है, वह जगह मुम्बई से 200 किमी और पुणे से 170 किमी दूर है। एनआईए की 3 सदस्यीय टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। इससे पता चलता है कि केन्द्र सरकार ने भी इस घटना को बेहद गम्भीरता से लिया है।

 

ऑस्ट्रेलियन नाव होने का दावा

रायगढ़ के एसपी अशोक धुधे ने हरिहरेश्वर तट पर नाव में AK 47 मिलने की पुष्टि की है, हालांकि, उन्होंने अभी तक और कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है। सूत्रों ने बताया है कि नाव ऑस्ट्रेलियन है। इस पर कुछ लोग सवार थे। इन लोगों ने कोस्ट गार्ड को हरिहरेश्वर तट पर आने की भी सूचना नहीं दी थी।

13 साल पहले भी समुद्र के रास्ते आए थे आतंकी

समुद्री इलाके में आतंकियों के आने की आशंका हमेशा बनी रहती है। इससे पहले 26 नवम्बर 2008 को मुम्बई में आतंकी हमला हुआ था। उस वक्त लश्कर के 10 आतंकी समुद्र के रास्ते ही पाकिस्तान से भारत आए थे। समुद्र तट पर नाव छोड़ने के बाद आतंकियों ने अलग-अलग जगहों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। आतंकियों ने दो होटलों, एक अस्पताल और रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाया था। इस हमले में 160 लोगों की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.