April 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

इंजीनियर के यहां छापे में मिले 5 करोड़ रुपए, सहयोगियों के यहां भी मिले करोड़ों

इंजीनियर के यहां छापे में मिले 5 करोड़ रुपए, सहयोगियों के यहां भी मिले करोड़ों

एनसीआई@पटना

बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात एक कार्यपालक इंजीनियर के घर से 5 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। निगरानी टीम ने कार्यपालक इंजीनियर संजय कुमार राय के किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर शनिवार को हुई छापेमारी में विजिलेंस टीम को यह सफलता मिली है। इसके अलावा भारी मात्रा में गहने और अन्य कीमती सामान भी मिलने की सम्भावना है।

निगरानी टीम ने भ्रष्ट इंजीनियर संजय राय के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया है। संजय राय किशनगंज प्रभाग में तैनात हैं। घर में इतनी ज्यादा मात्रा में नोट देखकर विजिलेंस टीम के अधिकारी भी चौंक गए। गिनती के दौरान 5 करोड़ रुपए की बात सामने आने के बाद भी गिनती जारी थी। इसके पूरा‌ होने के बाद ही नोटों की सटीक जानकारी सामने आएगी। किशनगंज में संजय राय के आवास पर निगरानी के लिए 14 अधिकारी मौजूद थे।

छापेमारी की यह कार्रवाई डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में की गई। कार्यपालक इंजीनियर संजय राय के केशियर खुर्रम सुल्तान व निजी इंजीनियर ओम प्रकाश यादव के यहां भी कैश मिला है। जिनकी गिनती जारी थी। डीएसपी ने बताया कि इनके यहां भी भारी मात्रा में केश मिला है। मशीनों से गिनती की जा रही थी। इनके यहां भी 2 करोड़ से अधिक की गिनती हो चुकी थी। किशनगंज शहर के रुईधासा और लाइन स्थित किराए के मकान पर एक साथ टीम ने छापेमारी की। इंजीनियर के खिलाफ कुछ दिन पहले केस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.