April 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सचिन पायलट को आदर्श मानते हैं राजस्थान यूनिवर्सिटी के नए अध्यक्ष निर्मल चौधरी, मंत्री की बेटी को दी शिकस्त

सचिन पायलट को आदर्श मानते हैं राजस्थान यूनिवर्सिटी के नए अध्यक्ष निर्मल चौधरी, मंत्री की बेटी को दी शिकस्त

एनसीआई@जयपुर/उदयपुर/भरतपुर/अलवर

राजस्थान यूनिवर्सिटी में काफी उतार-चढ़ाव के बाद निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल चौधरी करीब 1300 वोटों से चुनाव जीत गए। निर्मल चौधरी को टक्कर दे रही मंत्री की बेटी निहारिका जोरवाल हार गईं। आरयू में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। निहारिका जोरवाल को एनएसयूआई ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने बागी होकर चुनाव लड़ा था। एनएसयूआई और एबीवीपी तीसरे और चौथे नंबर पर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि छात्र संघ चुनावों के लिए मतदान शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ था। कोविड-19 महामारी के कारण राज्‍य में छात्र संघ चुनाव दो साल के अंतराल के बाद हुए। परिणाम में निर्मल चौधरी को 4043 मत मिले हैं। निहारिका को 2578 वोट मिले हैं। तीसरे नम्बर पर एनएसयूआई की रितु बराला रहीं। रितु को 2010 वोट मिले। चौथे नम्बर पर रहे एबीवीपी के नरेन्द्र यादव रहे, उन्हें 988 वोट मिले।

इनके सपोर्ट से मिली है जीत 

जीतने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए निर्मल चौधरी ने कहा कि वे अपना आदर्श सचिन पायलट को मानते हैं। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट और मुकेश भाकर ने जो संघर्ष किया, उसका फल उन्हें नहीं मिला। लेकिन उनके सपोर्ट से ही उन्हें जीत मिली है। उन्होंने इस जीत के लिए सभी छात्रों को धन्यवाद दिया है।

Breaking News:-

दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम विवाह किया, पिता और भाई पत्नी से बनाना चाहते थे सम्बन्ध, ऐसे में युवक ने लिया यह बड़ा फैसला

गौरतलब है कि प्रदेश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के दौरान पुराना ट्रेंड ही बरकरार रहा है। इसी के तहत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में इस बार भी निर्दलीय का परचम लहराया।

भरतपुर और एमडीएस विवि में एबीवीपी जीती 

भरतपुर की महाराज सूरजमल ब्रज यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के हितेश फौजदार को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया। अलवर की मत्स्य यूनिवर्सिटी में सबसे पहले रिजल्ट घोषित हुआ था। यहां निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चन्द्र गुर्जर को विजेता घोषित हुए हैं। बांसवाड़ा के गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी के केन्द्रीय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के प्रत्याशी सुनील सुरावत ने एससी/एसटी व एनएसयूआई गठबंधन के उम्मीदवार भगवतीलाल कटारा को हराकर मैदान जीता है। वहीं महाराजा कॉलेज में संदीप गुर्जर अध्यक्ष, गोविंद सिंह उपाध्यक्ष, सार्थक महासचिव व अतुल शर्मा संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी 5 इयर लॉ में अभय चौधरी अध्यक्ष, अंकित जिंदल महासचिव, मनजीत चौहान उपाध्यक्ष व तनु जिंदल संयुक्त सचिव पद पर विजयी रहे। इसके साथ ही जयपुर कॉमर्स कॉलेज में आदित्य शर्मा अध्यक्ष, आशीष महावर उपाध्यक्ष, विशेष चंदोलिया महासचिव व विजय शर्मा संयुक्त सचिव चुने गए।

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय पर एबीवीपी का कब्जा

उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय व चार संगठक कॉलेजों में मतगणना पूरी हो गई है। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय पर एबीवीपी ने कब्जा कर लिया है। एबीवीपी के पूरे पैनल ने जीत दर्ज की है। एबीपीपी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी कुलदीप सिंह 1165 वोटों से जीते। सुखाड़िया यूनिवर्सिटी पर चौथी बार लगातार एबीवीपी का कब्जा हुआ है। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के विष्णु रेबारी‌ व महासचिव पद पर कपीश जैन से जीत दर्ज की है। वहीं, विधि महाविद्यालय में संजय कुमार वैष्णव को 44 वोटों से जीत मिली है।‌ उपाध्यक्ष पद पर हरीश कुमार मेनारिया निर्विरोध व महासचिव पद पर इशान शर्मा 198 वोटों से जीते हैं। संयुक्त सचिव पद पर साक्षी झाला निर्विरोध जीती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.