राठौर तेली गुलानिया कुल देवी जन सेवा समिति की बैठक 28 अगस्त, रविवार को
एनसीआई@बूंदी
राठौर तेली गुलानिया कुल देवी जन सेवा समिति की बैठक 28 अगस्त, रविवार को लंकागेट रोड स्थित हनुमान धर्मशाला मन्दिर में आयोजित होगी।
समिति के अध्यक्ष सोभाग बिहारी राठौर तथा सचिव भंवर लाल राठौर ने बताया कि आम बैठक में अध्यक्ष के चुनाव एवं नई कार्यकारिणी के गठन सहित मंदिर के विकास आदि विषयों पर विचार-विमर्श होगा। इसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों में रहने वाले गुलानिया गौत्रबन्धु भी शामिल होंगे।
