April 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम विवाह किया, पिता और भाई पत्नी से बनाना चाहते थे सम्बन्ध, ऐसे में युवक ने लिया यह बड़ा फैसला

दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम विवाह किया, पिता और भाई पत्नी से बनाना चाहते थे सम्बन्ध, ऐसे में युवक ने लिया यह बड़ा फैसला

एनसीआई@लखनऊ

रायबरेली की रहने वाली पूनम सिंह और बिहार निवासी सलीम हैदर सिद्दीकी ने 14 साल पहले प्रेम विवाह किया था। मगर बाद में इन्हें जिन गम्भीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, उसके बाद अब यह जोड़ा हिन्दू धर्म अपनाना चाह रहा है। इन्होंने सूचना प्रकाशित करवा कर हिन्दू नाम रख भी लिए हैं। इसके बाद से इन्हें माफिया मुख्तार अंसारी के नाम से जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसके चलते ये पति-पत्नी करीब 12 दिन से घर में ही कैद हैं। अब यह अपनी सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की योजना बना रहे हैं।

रायबरेली की रहने वाली पूनम सिंह 2008 में पढ़ाई करने लखनऊ आई थी। इसी दौरान मूल रूप से बिहार के रहने वाले सलीम हैदर सिद्दीकी से उसे प्रेम हो गया। सलीम का परिवार लखनऊ के इंदिरा नगर में रहता है। दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद सलीम के घरवालों ने पूनम का नाम सामिया सिद्दीकी रख दिया।

समस्या यहां से शुरू हुई

पूनम के मुताबिक पति ने तो उसे हिन्दू धर्म के अनुसार जिंदगी जीने की आजादी दी, मगर ससुर हनीफ हैदर और जेठ वसीम अकरम ने उसे जबरन गाय का मांस खिलाया। उनका कहना था कि इसे खाए बिना इस्लाम में उसके लिए कोई जगह नहीं है।

सलीम ने बताया,”मेरे पिता और बड़े भाई पूनम के साथ सम्बन्ध बनाने की कोशिश करने लगे थे। उनका तर्क था कि हिन्दू लड़की के साथ ऐसा करने से उन्हें शबाब मिलेगा। उनकी इस नीयत को देखकर दोनों ने घर छोड़ दिया था। पूनम एक प्राइवेट कम्पनी में जॉब करती थी, वहीं सलीम टूर एंड ट्रेवल्स का बिजनेस करता है। दोनों ने अयोध्या हाईवे पर खुद का फ्लेट खरीद लिया था। इसी दौरान उनकी एक बेटी हुई।

घर से अलग होने पर भी तंग करना नहीं छोड़ा

पूनम के मुताबिक घर से अलग होने के बाद ससुर और जेठ उन्हें और परेशान करने लगे। जेठ वसीम अकरम आए दिन पिस्टल लेकर फ्लेट में घुस आता। घर में रखा भगवान का मंदिर हटाने का दबाव बनाता।

सलीम हैदर ने बताया कि इस प्रकार उसके भाई और पिता लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पत्नी के लिए उनकी गंदी नजर की वजह से दोनों ने धर्म बदलने का फैसला कर लिया। पत्नी सामिया से वापस पूनम बन चुकी है। इसके अलावा उसने भी अपना नाम सलीम की जगह राजवीर सिंह रख लिया है। अखबार में इस बाबत सूचना भी प्रकाशित कर दी गई है। इस बात की जानकारी मिलते ही सलीम के परिवार के साथ मुस्लिम समाज के अन्य लोग भी उनकी जान के दुश्मन बन गए। उन्हें लगातार जान से मारने और नाबालिग बेटी से रेप की धमकी मिल रही है। सलीम ने बताया कि उसने पुलिस से सम्पर्क करने का प्रयास किया, मगर उसके भाई के गुंडे लगातार उसका पीछा करते रहे।

माफिया मुख्तार अंसारी के नाम से भी धमकी

सलीम ने बताया कि उसका भाई भी टूर एंड ट्रेवल्स का बड़ा बिजनेस करता है। उसके मंत्रियों और बड़े नेताओं से सम्पर्क हैं। करीब 10 दिन से उसे माफिया मुख्तार अंसारी और कुछ मंत्रियों के नाम की धमकियां मिल रही हैं। सलीम का कहना है कि परिवार किसी भी तरह उन्हें धर्म बदलने से रोकना चाहता है। इसलिए वे किसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गुहार लगाना चाहते हैं। सलीम का यह भी कहना है कि हिन्दू के रूप में उसे बहुत शांति महसूस हो रही है। मगर मुस्लिम समाज उसके खिलाफ जान से मारने का फतवा जारी कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.