April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर का पाक को मुंहतोड़ जवाब: आतंकवाद के साए में क्रिकेट नहीं खेला जा सकता

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर का पाक को मुंहतोड़ जवाब: आतंकवाद के साए में क्रिकेट नहीं खेला जा सकता

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि,‘टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की सुरक्षा सर्वोपरि है। भारतीय टीम के एशिया कप में जाने के बारे में फैसला गृह मंत्रालय करेगा।’ अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘हम आईसीसी टूर्नामेंटों में पाकिस्तान के साथ खेलते आए हैं, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज को लेकर हमारा रुख जो पहले था, वह अब भी है।’

एनसीआई@नई दिल्ली

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान में 2023 एशिया कप में भाग लेने के बारे में फैसला गृह मंत्रालय करेगा। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष और भारतीय बोर्ड के सचिव जय शाह ने इससे पूर्व कहा था कि भारतीय टीम एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी और न्यूट्रल वेन्यू पर टूर्नामेंट खेलेगी। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चेताया था कि ऐसा होने पर 2023 में भारत में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप में उनकी भागीदारी पर असर पड़ सकता है।

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा,‘टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की सुरक्षा सर्वोपरि है। भारतीय टीम के एशिया कप में जाने के बारे में फैसला गृह मंत्रालय करेगा।’ अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘हम आईसीसी टूर्नामेंटों में पाकिस्तान के साथ खेलते आए हैं, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज को लेकर हमारा रुख जो पहले था, वह अब भी है। आतंकवाद के साये में क्रिकेट नहीं खेला जा सकता।’

यह भी कही बड़ी बात

यह पूछने पर कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों के पाकिस्तान दौरे के बाद भी सुरक्षा को लेकर आशंकाएं हैं, ठाकुर ने कहा,‘ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत की स्थिति में फर्क है।’ अगले साल एशिया कप के बाद भारत में 50 ओवरों का वर्ल्ड कप खेला जाना है। खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘भारत में वर्ल्ड कप खेलने के लिए क्वालीफाई कर चुकी सभी टीमों को न्योता दिया जाएगा।‌ भारत अब उस स्थिति में नहीं है कि किसी की सुनेगा और किसी के पास सुनाने का कोई कारण नहीं है। हम सभी का स्वागत करेंगे और उम्मीद है कि सभी आएंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.