April 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

लव जेहाद का शिकार हुई मुम्बई की श्रद्धा, आफताब ने 35 टुकड़े कर जंगल में अलग-अलग जगहों पर फेंके

लव जेहाद का शिकार हुई मुम्बई की श्रद्धा, आफताब ने 35 टुकड़े कर जंगल में अलग-अलग जगहों पर फेंके

देश में लव-जेहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली के ऐसे ही एक मामले में आफताब अमीन नाम के लड़के ने श्रद्धा नाम की लड़की के साथ पहले तो अफेयर किया, लिव इन रिलेशन में रहा। इसके बाद उसका गला घोटकर हत्या कर दी। शव को 35 टुकड़ों में काट कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। 6 महीने बाद हुआ इस वारदात का खुलासा।

एनसीआई@नई दिल्ली

दिल्ली में इंसानियात को शर्मशार कर देने वाली एक वारदात सामने आई है। इसमें लव-जेहाद के नाम पर एक और हिन्दू लड़की की निर्मम हत्या कर दी गई। मुम्बई से दिल्ली आकर आफताब अमीन पूनावाला शख्स ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा के साथ इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर महरौली के जंगल में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आफताब के जरिए श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को तलाश करने की कोशिश कर रही है। 6 महीने बाद जाकर इस वारदात का खुलासा हो सका।

दरअसल, श्रद्धा के पिता ने दिल्ली के महरौली थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पिता विकास मदान ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। उनकी 26 वर्षीय बेटी श्रद्धा मुम्बई के मलाड में स्थित मल्टीनेशनल कम्पनी के कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। यहीं पर उसकी मुलाकात आफताब अमीन से हुई। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद आफताब और श्रद्धा ने मुम्बई छोड़ दिया और दिल्ली आकर रहने लगे।

पिता को ऐसे हुई अनहोनी की आशंका

पिता ने बताया कि उनको बाद में पता चला कि उनकी बेटी महरौली के छतरपुर इलाके में रहती है। किसी न किसी माध्यम से बेटी की जानकारी मिलती रहती थी। उन्हें फेसबुक पर अपलोड की गई फोटो से यह भी पता लगा कि श्रद्धा हिमाचल प्रदेश घूमने भी गई है, लेकिन इसके बाद से उसकी कोई सूचना नहीं मिली। फोन नम्बर पर भी सम्पर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह भी बंद आ रहा था। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका होने पर वह 8 नवम्बर को सीधे छतरपुर स्थित फ्लेट में गए, जहां बेटी किराये पर रहती थी। वहां पर ताला बंद होने के बाद विकास ने महरौली थाने में पहुंचकर पुलिस को अपहरण की सूचना दी और एफआईआर (FIR) दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जब जांच शुरू की और आफताब को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस पूछताछ में आफताब ने बताया कि उसका अक्सर शादी करने को लेकर श्रद्धा उस पर दबाव बनाती थी। इसी पर दोनों में विवाद होता रहता था, इसलिए 18 मई को झगड़ा हुआ तो उसने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को आरी से कई टुकड़ों में बांटा और अलग-अलग तीन जगहों पर फेंक दिया। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी के बयान के आधार पर श्रद्धा की लाश के टुकड़े ढूंढने में लगी हुई है।

शव के कर दिए थे 35 टुकड़े

वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की और आरी से 35 टुकड़े करके अपने घर में रखा। इसके लिए आफताब एक नया बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया और 18 दिन तक उन टुकड़ों को उसमें रखा। आफताब रोज रात को 2 बजे करीब शरीर के टुकड़े को एक-एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर महरौली के जंगल में लेकर जाता था और फेंक कर आ जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.