July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कांग्रेस नेता अमित धारीवाल को जन्मदिन पर ड्राई फ्रूट से तोला, शुभकामनाएं देने के साथ जयकारे भी लगे

कांग्रेस नेता अमित धारीवाल को जन्मदिन पर ड्राई फ्रूट से तोला, शुभकामनाएं देने के साथ जयकारे भी लगे

एनसीआई@कोटा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी एवं राज्य के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के पुत्र अमित धारीवाल का जन्म दिवस सोमवार को दाधीच मैरिज गार्डन में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। सभी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं व जयकारे लगाए।

इस उपलक्ष्य में अमित धारीवाल के समर्थकों ने उन्हें 65 किलो ड्राई फ्रूट्स एवं फलों से तौला। बाद में इन ड्राई फ्रूट्स को वहां मौजूद लोगों में बांट दिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अजय भान सिंह शक्तावत, चेतन मेवाड़ा, दिनेश विजयवर्गीय, हरीश नागर, पिंटू वर्मा, पन्नालाल रानीवाल, महेश अजनीवाल मोहम्मद अकरम, असलम बैग, हकीम भाई, वीरेन्द्र नागर, मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.