July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

JEE की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने कमरे में की आत्महत्या, एक महीने से नहीं जा रहा था कोचिंग इंस्टिट्यूट

JEE की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने कमरे में की आत्महत्या, एक महीने से नहीं जा रहा था कोचिंग इंस्टिट्यूट

एनसीआई@कोटा

शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। मृतक अली राजा (17) यूपी के शाहजहांपुर का निवासी था। और कोटा में रखकर JEE की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक महीने से कोचिंग इंस्टीट्यूट भी नहीं जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसके शव को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। इस मामले की परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है।

6 महीने पहले ही आया था कोटा

महावीर नगर थाना एसआई अवधेश ने बताया कि अली राजा, जुलाई 2022 में कोटा आया था। वह यहां महावीर नगर थर्ड इलाके में एक हॉस्टल में रह रहता था। रविवार शाम को उसने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। उसके दोस्त तुषार ने जब फोन किया तो अली राजा ने फोन रिसीव नहीं किया। इस पर उसने कमरे के बाहर जाकर उसका दरवाजा खटखटाया, मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उसने हॉस्टल संचालक को इस बात की सूचना दी। तब हॉस्टल संचालक ने पुलिस को मौके कॉल कर यह जानकारी दी। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा तो अली को पंखे से फंदे पर लटका पाया।

पता लगा है कि वह एक महीने से कोचिंग इंस्टीट्यूट नहीं जा रहा था। वह दोस्तों से भी कम ही बातचीत करता था। रविवार दिन को तो वह सामान्य लग रहा था। उसकी परिजनों से भी बात हुई बताई। अली रजा के परिजन अभी मुम्बई में रहते हैं। वे सूचना पाकर मुम्बई से रवाना हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.