शादी के लिए अम्बानी के चार्टर्ड प्लेन से जैसलमेर पहुंचीं कियारा
एनसीआई@जैसलमेर
सिद्धार्थ मल्होत्रा की होने वाली दुल्हन कियारा जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। कियारा, मुकेश अम्बानी के चार्टर्ड प्लेन से शनिवार दोपहर करीब एक बजे यहां आईं। उनके माता-पिता, दादी और फेशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी उनके साथ थे। अब 5 फरवरी से शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। इस बीच, ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम पर शादी के कार्यक्रम लाइव दिखाए जाने की बात सामने आ रही है।
अब कियारा के यहां पहुंचने से पुष्टि हो गई है कि बॉलीवुड का यह कपल रेगिस्तान में सात फेरों के साथ अपनी नई जर्नी शुरू करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आज ही आ सकते हैं।

एयरपोर्ट पर कियारा को देखने का क्रेज
कियारा जैसलमेर एयरपोर्ट से फेशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ बाहर निकलीं। दोनों एक ही फॉर्च्यूनर कार में होटल सूर्यगढ़ के लिए रवाना हुए। कियारा ने व्हाइट आउटफिट पहन रखा था। एयरपोर्ट के बाहर निकली कियारा को देखने की उनके फेंस में काफी उत्सुकता रही।
कियारा के पापा बोले, ऑल द बेस्ट
कियारा आडवाणी के साथ उनके पापा जय जगदीप आडवाणी, मां गेनेवीवे जाफरी और दादी भी थे। इसके अलावा कुछ रिश्तेदार भी साथ आए हैं। एयरपोर्ट से बाहर आते हुए मीडिया ने जय जगदीप आडवाणी से बात करना चाहा, लेकिन वे मुस्कुरा कर ऑल द बेस्ट कहकर होटल के लिए रवाना हो गए।
होटल में नहीं हुआ रॉयल वेलकम
कियारा, उनका परिवार और उनके दोस्त एयरपोर्ट से सीधे होटल सूर्यगढ़ के लिए रवाना हो गए। होटल में मेहमानों का राजस्थानी परम्परा के अनुसार तिलक लगा, आर्टिस्ट ने फोक डांस और म्यूजिक से वेलकम किया।
सिद्धार्थ अपने दिल्ली के घर से हुए रवाना
कियारा के आने के बाद अब फेंस को सिद्धार्थ के आने का इंतजार है। सिद्धार्थ के दिल्ली वाले घर के निकलते हुए एक फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। सम्भावना है कि, वे भी देर शाम तक अपने परिवार के साथ जैसलमेर पहुंच जाएंगे।
अम्बानी का एक चार्टर आएगा शाम को
अम्बानी के चार्टर प्लेन से कियारा और बाकी लोग पहुंच चुके हैं। एक और चार्टर प्लेन शाम को आने की सम्भावना है, जिसमें कियारा के मेकअप और ज्वेलरी डिजाइनर आ सकते हैं।
शादी के फंक्शन कल से होंगे शुरू
जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 5 फरवरी से शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया। जैसलमेर एयरपोर्ट के बाहर पुख्ता सिक्योरिटी रखी गई है। होटल में एंट्री के लिए ड्राइवरों का स्पेशल कार्ड और बेंड बनाया गया है।
ओटीटी पर होगा शादी का LIVE टेलीकास्ट!

जैसलमेर के सूर्यगढ़ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर एक बड़ा कयास सामने आया है। वह यह कि यह शादी ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम पर दिखाई जा सकती है। इस चर्चा की वजह यह है कि एमेजॉन प्राइम का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में ऊपर वाली फोटो शेरशाह फिल्म की है, जिसमें सिद्धार्थ और कियारा दोनों ने काम किया है। इसी पोस्ट में नीचे सूर्यगढ़ होटल दिख रही है। साथ ही एक रिकॉर्डिंग केमरा भी दर्शाया हुआ है। इस पोस्ट में एमेजॉन प्राइम ने केप्शन लिखा है- forts are breathtakingly beautiful tho… just saying
एक दावा यह है कि सिद्धार्थ-कियारा ने अपनी शादी के लाइव स्ट्रीमिंग राइट्स एमेजॉन प्राइम को बेचे हैं। यानी क्रिकेट मैच की तरह ही लोग एमेजॉन प्राइम पर शादी का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। वहीं दूसरी थ्योरी यह है कि शादी लाइव स्ट्रीम तो नहीं होगी, लेकिन कुछ दिन बाद लोग सब्सक्रिप्शन लेकर एमेजॉन प्राइम पर यह शादी देख सकेंगे।
हर गाड़ी पर एक नम्बर का स्टीकर
शादी के लिए 70 लग्जरी गाड़ियों का इंतजाम किया गया है। हर गाड़ी पर एक नम्बर का स्टीकर लगाया गया है। इन गाड़ियों से मेहमानों को एयरपोर्ट से होटल सूर्यगढ़ ले जाया जाएगा। करीब 150 गेस्ट शादी में शामिल होंगे। इन लग्ज़री गाड़ियों में मर्सिडीज-बेंज, जगुआर और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं।
