April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन

एनसीआई@सेंट्रल डेस्क

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का रविवार को निधन हो गया। पाकिस्तानी मीडिया ने यह जानकारी दी। उनका इलाज संयुक्त अरब अमीरात के अमेरिकी अस्पताल में चल रहा था। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे।

अंतिम दिनों में कुछ ऐसा था हाल

परवेज मुशर्रफ का जो आखिरी वीडियो सामने आया, उसमें देखा गया था कि वह चलने में असमर्थ थे। वे पूरी तरह व्हील चेयर के भरोसे। खाना भी नहीं खा पा रहे थे।

लम्बे वक्त से थे बीमार

एमाइलॉयडोसिस की शिकायत के बाद मुशर्रफ को पिछले साल 10 जून को संयुक्त अरब अमीरात के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो धीरे-धीरे मल्टी ऑर्गन फेल्योर में बदल गया। उन्हें पिछले साल जून में वेंटिलेटर पर रखा गया था। लम्बे समय की बीमारी के बाद आज उनका निधन हो गया।

दिल्ली में जन्मे परवेज मुशर्रफ

11 अगस्त 1943 को परवेज मुशर्रफ का जन्म दरियागंज नई दिल्ली में हुआ था। 1947 में उनके परिवार ने पाकिस्तान जाने का फैसला किया। विभाजन के महज कुछ दिन पहले ही उनका पूरा परिवार पाकिस्‍तान पहुंच गया था। उनके पिता सईद ने नए पाकिस्‍तान सरकार के लिए काम करना शुरू किया और विदेश मंत्रालय के साथ जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.