April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

चेट्रीचंड महोत्सव 2023: श्री झूलेलाल सेवा समिति ने आयोजित किया सामूहिक जनेऊ संस्कार

चेट्रीचंड महोत्सव 2023: श्री झूलेलाल सेवा समिति ने आयोजित किया सामूहिक जनेऊ संस्कार

एनसीआई@कोटा

चेट्रीचंड महोत्सव के तहत सूरजपोल के रामतलाई मैदान स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में 36 बटुकों को आचार्य जयदेव शर्मा ने पूर्ण विधि-विधान से सामूहिक जनेऊ (यज्ञोपवीत) धारण करवाए। श्री झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश गोपलानी ने यह जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्भागीय आयुक्त राजपाल सिंह ने की। मुख्य अतिथि आयुक्त, नगर निगम, कोटा (दक्षिण) राजेश डागा रहे।

श्री झूलेलाल सेवा समिति के संरक्षक मुरलीधर अलरेजा ने बताया कि सभी बटुकों को समिति की ओर से धारण करने वाले समस्त वस्त्र, पूजन सामग्री, चांदी की अंगूठी, चांदी की वैढ़, जूती, पूजन दक्षिणा, आदि निःशुल्क प्रदान किए गए।

समिति के उपाध्यक्ष हरीश दयानी ने बताया कि सामूहिक जनेऊ संस्कार धारण करने के बाद परिवार के लिए शुभ मंगल गीत और भजन सिंगर नरेश भागवानी एंड पार्टी ने प्रस्तुत किए। इस अवसर पर परिवारजनों ने नृत्य कर खुशियां मनाईं।

समिति के उपाध्यक्ष बसंत वलेचा ने बताया कि गीत और भजनों की प्रस्तुति के बाद सभी बटुकों के परिवारजनों, रिश्तेदारों, समाज के समस्त वर्गों के लिए आम भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आंनद लिया।

इस पूरे आयोजन में जय चंचलानी, विजय नेभनानी, हरीश पंजवानी, शंकर अरोड़ा, नन्दलाल राजानी, रमेश राजानी, अनिल भोजवानी, दामोदर वनवानी आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

समिति के ऑडिटर संतोष करमचंदानी ने बताया कि चेट्रीचंड महोत्सव 2023 के अंतिम दिन 26 मार्च, रविवार को दोपहर 12 बजे समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें महोत्सव के दौरान आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.