April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

रामनवमी पर मंदिर की बावड़ी की छत ढहने से 35 की मौत, 19 को बचाया, कई अभी भी बावड़ी में फंसे

रामनवमी पर मंदिर की बावड़ी की छत ढहने से 35 की मौत, 19 को बचाया, कई अभी भी बावड़ी में फंसे

एनसीआई@इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई। इसके चलते 20-25 लोग बावड़ी (कुएं) में गिर गए। इस हादसे में शुक्रवार सुबह तक 35 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 19 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि बाकी को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बावड़ी से पानी निकालने के लिए मोटर (पम्प) लगाई गई है।

Related News:-
रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बनी बावड़ी की छत धंसी, 25 से अधिक लोग अंदर गिरे

ये हादसा स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुआ। यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर हवन चल रहा था, तभी बावड़ी पर बनी छत धंस गई। इससे छत पर मौजूद लोग बावड़ी में गिर गए।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने का प्रयास जारी है। बाहर निकाले गए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

Related News:-
कोटा: रामनवमी जुलूस में करंट फैलने से 3 की मौत, 4 की हालत गम्भीर, अखाड़े का करतब दिखाते वक्त हुआ हादसा

उन्होंने कहा, वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने हादसे की जांच के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए।

बताया गया है कि रामनवमी पर मंदिर में हवन हो रहा था।‌ इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोग पूजा-अर्चना और आरती कर रहे थे। मंदिर में एक बावड़ी थी, इस पर 10 साल पहले छत डाल दी गई थी। पूजा के दौरान 20-25 लोग बावड़ी की छत पर खड़े थे, तभी छत धंस गई। छत धंसने से लोग बावड़ी में गिर गए। यह बावड़ी 50 फीट गहरी बताई गई है।

सीएम शिवराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुई घटना पर संज्ञान लिया है। शिवराज सिंह ने इंदौर कलक्टर और कमिश्नर को फोन कर रेस्क्यू अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। सीएम दफ्तर लगातार इंदौर जिला प्रशासन के सम्पर्क में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.