April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा: रामनवमी जुलूस में करंट फैलने से 3 की मौत, 4 की हालत गम्भीर, अखाड़े का करतब दिखाते वक्त हुआ हादसा

कोटा: रामनवमी जुलूस में करंट फैलने से 3 की मौत, 4 की हालत गम्भीर, अखाड़े का करतब दिखाते वक्त हुआ हादसा

एनसीआई@कोटा

जिले के कोटड़ा दीप गांव में रामनवमी के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार को निकल रहे जुलूस के दौरान करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 गम्भीर रूप से झुलस गए। हादसा सुल्तानपुर कस्बे के कोटड़ा दीप गांव में हुआ। अखाड़े के युवक करतब दिखा रहे थे। उसी दौरान एक युवक का चक्र ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर जाकर अटक गया।

चक्र को उतारते समय 7 युवक करंट की चपेट में आ गए, जिन्हें इलाज के लिए सुल्तानपुर हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। करतब दिखाने वाले सभी लोग श्री मंशापूर्ण व्यायामशाला, बड़ौद नगर से जुड़े हुए थे।

जानकारी के मुताबिक घटना शाम 5 बजे के आसपास की है। अखाड़े में शामिल युवक चक्कर को उतारने लगे। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े। हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सीपीआर देना शुरू किया और पानी डाला। फिर इलाज के लिए सुल्तानपुर हॉस्पिटल लाए। इलाज के दौरान बड़ोद निवासी महेंद्र यादव, अभिषेक नागर, ललित प्रजापति की मौत हो गई। हादसे में झुलसे हिमांशु, राधेश्याम और अमित को कोटा रेफर किया गया है। एक का सुल्तानपुर में इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि मकानों के 4 से 5 फीट ऊपर 11 KV की लाइन गुजर रही है। इसके तार झूल रहे हैं। इसी कारण यह हादसा हुआ।
Related News:-
रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बनी बावड़ी की छत धंसी, 25 से अधिक लोग अंदर गिरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.