April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बनी बावड़ी की छत धंसी, 25 से अधिक लोग अंदर गिरे

रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बनी बावड़ी की छत धंसी, 25 से अधिक लोग अंदर गिरे

एनसीआई@इंदौर

यहां रामनवमी पर एक बड़ा हादसा हो गया। स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में जा गिरे। बावड़ी में गिरे इन लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। रात तक की अपडेट के अनुसार इस हादसे में अभी तक 14 लोगों की जान जा चुकी है। वही 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Related News:-
कोटा: रामनवमी जुलूस में करंट फैलने से 3 की मौत, 4 की हालत गम्भीर, अखाड़े का करतब दिखाते वक्त हुआ हादसा

हादसे के बाद मौके पर फायर बिग्रेड, एम्बुलेंस और 108 गाड़ियां पहुंचीं। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास हैं।

मुख्यमंत्री ने यह बड़ी जानकारी दी

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाम को बताया कि बावड़ी से अब तक 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं 9 अन्य लोग सुरक्षित पाए गए हैं। इन्हें भी जल्दी ही बाहर निकाल लिया जाएगा। बाकी लोगों को भी सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

मंदिर में लगी आग

इसी प्रकार आंध्र प्रदेश के वेणुगोपाल मंदिर परिसर में रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। हालांकि वक्त रहते श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं आग की सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.