April 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पेड़ पर झूला झूलते समय गले में फंदा लग गया, 11 वर्षीय बच्ची की मौत

पेड़ पर झूला झूलते समय गले में फंदा लग गया, 11 वर्षीय बच्ची की मौत

एनसीआई@बूंदी

जिले के लाखेरी थाना क्षेत्र के महावीरपुरा गांव में सोमवार अपराह्न तीन बजे करीब झूला झूलते समय गर्दन में रस्सी का फंदा लग जाने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घर के आंगन के पेड़ पर झूला झूलते समय बच्ची के साथ यह हादसा हुआ। इससे गले में फंदा लगने से बेहोश हुई बच्ची को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लाखेरी पुलिस के अनुसार गिरिराज गुर्जर ने बताय कि महावीरपुरा गांव निवासी नव्या महावर (11) पुत्री लक्ष्मीकांत महावर घर के आंगन में लगे पेड़ पर झूला झूल रही थी। इसी दौरान झूले को गोल-गोल घुमाते समय उसकी रस्सी में बल पड़ गया, जिसमें नव्या की गर्दन फंस गई। नव्या के छटपटाने पर उसके साथ खेल रहे दूसरे बच्चों ने परिजनों को आवाज लगाई। इस पर परिजनों ने रस्सी काटकर बेहोशी की हालत में नव्या को लाखेरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच कर बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। यहां परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से इनकार कर दिया। इसके बाद बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सातवीं कक्षा में पढ़ती थी बच्ची

तीन बहनों में दूसरे नम्बर की यह बच्ची लाखेरी के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता बस्ती के समीप ही चाय की स्टॉल लगाते हैं। हादसे के समय वे स्टॉल पर थे और उसकी मां मनरेगा में काम कर लौटी ही थी। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.