पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोरोना पॉजिटिव
एनसीआई@जयपुर
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि जो भी मेरे सम्पर्क में आए हैं वे भी अपनी जांच करा लें।
कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएँ और सावधानी बरतें।— Vasundhara Raje (मोदी का परिवार) (@VasundharaBJP) April 4, 2023
रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में वसुंधरा राजे शामिल हुईं थीं। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा- कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे सम्पर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें।
रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई विधायक दल, कोर कमेटी व पदाधिकारियों की बैठक में वसुंधरा राजे शामिल हुई थीं। इस दौरान उनसे पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नेताओं ने गर्मजोशी से मुलाकात की थी। नए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी कार्यालय के बाद उनके निवास पर भी पहुंच कर भी मुलाकात की थी। वहीं बीजेपी के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उप नेता सतीश पूनिया आदि भी पार्टी मुख्यालय में उस दौरान वसुंधरा के साथ थे।
