दुष्यंत प्रताप सिंह निर्देशित वेब सीरीज ‘आई एम अनयूज्ड’ 19 अप्रेल को एमएक्स प्लेयर पर होगी रिलीज, जानें क्या है इसमें खास
एनसीआई@एंटरटेनमेंट डेस्क
बॉलीवुड निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘आईएम अनयूज्ड’ आगामी 19 अप्रेल को ओटीटी चैनल एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने जा रही है। इस वेब सीरीज में मुख्य कलाकार असमा सैयद, मुश्ताक खान, राजकुमार कनौजिया, रवि कोठरी, अभिनव सोनी आदि हैं।

निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह के अनुसार आईएम अनयूज्ड सीरीज के ट्रेलर-टीजर दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किए जा रहे हैं। इस सीरीज के निर्माता अनुज गुप्ता हैं। दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि यह वेब सीरीज थ्रिलर व सस्पेन्स प्रेमियों के लिए एक सरप्राइज पैकेज है। इसमें बताया गया है कि किस तरह से जल्दबाजी व प्रतिशोध की भावना के चलते एक जिंदगी के साथ कई जिंदगियां, परिवार उलझन में फंस जाते हैं।

वेब सीरीज की स्टोरी रमित ठाकुर की है। संगीत पियूष रंजन का है। इसका एक गाना ‘दिल गुमसुदा’ यूट्यूब पर फेमस हो रहा है। एमएक्स प्लेयर पर पहले से ही दुष्यंत प्रताप सिंह की दो फीचर फिल्में ‘द हंड्रेड बक्स’ व ‘जिंदगी शतरंज है’ अपलोडेड हैं। दुष्यंत सिंह के अनुसार इन्हें दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
