April 12, 2026

News Chakra India

Never Compromise

खुले में हुए सम्मान समारोह में लू लगने से 11 लोगों की मौत

खुले में हुए सम्मान समारोह में लू लगने से 11 लोगों की मौत

एनसीआई@नई दिल्ली

नवी मुम्बई में रविवार को खुले मैदान में आयोजित किए गए ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह के दौरान तेज धूप की चपेट में आने के बाद 11 लोगों मौत हो गई। सीएमओ द्वारा विज्ञप्ति जारी किए जाने से पहले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने नवी मुम्बई के एक अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि अस्पताल में कम से कम 50 लोगों को भर्ती कराया गया था, जिनमें से 24 अभी भी भर्ती हैं, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने इन मौतों को ‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि कुछ अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन नवी मुम्बई के खारघर में किया गया था। कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इस मौके पर अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दोपहर में आयोजित किए जाने की वजह से गर्मी काफी ज्यादा थी। इसी दौरान लोगों की तबीयत खराब हुई। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुरस्कार वितरण किया।

सीएम शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

जानकारी के अनुसार जिन 11 लोगों की मौत हुई है, वे लू लगने से बीमार हुए थे।‌ सीएम शिंदे कार्यक्रम के बाद अस्पताल भी गए, जहां अन्य बीमार लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। सीएम शिंदे ने मृतकों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने के साथ बीमार लोगों के इलाज का खर्च उठाने का भी ऐलान किया गया है।

24 लोगों का अभी भी उपचार जारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के दौरान बीमार हुए 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 26 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि 24 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.