April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

प्रेम जाल में फंसे युवक ने शादी के लिए बदल लिया धर्म, मगर फिर लड़की ने कर दिया इनकार, युवक ने की आत्महत्या

एनसीआई@राजसमंद

प्रेम जाल में फंसाकर शादी के लिए जबरन धर्म परिवर्तन कराने और ठगने के बाद शादी के लिए इंकार कर देने से आहत युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। राजसमंद के मोही गांव के निवासी युवक के माता -पिता ने बुधवार को उदयपुर डीआईजी को लिखित में यह शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

हर्षित के माता पिता डीआईजी ऑफिस पहुंचे और शिकायत दी।
हर्षित के माता-पिता डीआईजी ऑफिस पहुंचे और शिकायत दी।

उल्लेखनीय है कि राजसमंद के कांकरोली थाना इलाके के मोही गांव के युवक हर्षित (23) पुत्र कैलाश चंद्र आचार्य ने 7 अप्रेल को जहर पी लिया था। इस पर उसे उदयपुर जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी 13 अप्रेल को मौत हो गई थी।

हर्षित के पिता कैलाश चंद्र बुधवार को उदयपुर में डीआईजी ऑफिस पहुंचे और 10-12 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत देकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

पिता ने यह बताई बात

कैलाश चंद्र ने बताया कि हर्षित को एक लड़की ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। लड़की की मां को भी इस प्रेम प्रकरण के बारे में जानकारी थी। शादी का झांसा देकर लड़की और उसके परिजनों ने हर्षित से स्कूटी, मोबाइल और रकम ऐंठ लिए।

हर्षित के परिवार में दादी, माता-पिता और तीन बहनें हैं।
हर्षित के परिवार में दादी, माता-पिता और तीन बहनें हैं।

इसके बाद हर्षित का जबरन धर्म परिवर्तन करा लिया। मगर उसके धर्म परिवर्तन करने के बाद युवती ने शादी से इनकार कर दिया। इससे हर्षित टेंशन में आ गया और उसने जहर पीकर जान दे दी। युवक के माता-पिता ने प्रेम जाल में फंसाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने, ठगने और सुसाइड के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है।

मोबाइल से मिली रिकॉर्डिंग से मिली जानकारी

युवक के पिता ने बताया कि हर्षित की मौत के बाद उसके मोबाइल से कुछ रिकॉर्डिंग्स मिली तो पूरे मामले का पता चला। इधर, हर्षित की मां लाड़ कंवर ने राजसमंद पुलिस अधीक्षक के नाम कांकरोली पुलिस थाने में परिवाद पेश किया, जिसमें बताया गया है कि उनके बेटे हर्षित से लड़की ने पैसों की भी डिमांड की थी।

उन्होंने बताया कि लड़की ने हर्षित उर्फ बंटी से 6 से 7 लाख रुपए तक ऐंठ लिए। उसके भाई मुस्तफा को हर्षित ने 32 हजार रुपए का मोबाइल भी दिलाया था। इसके बाद आरोपी परिवार ने हर्षित की परिवार सहित हत्या कर देने की धमकी दी थी।

बहन ने भी दी बड़ी जानकारी

हर्षित की बहन पूजा ने बताया कि भाई की मौत के 5 दिन बाद 18 अप्रेल को उसका फोन चेक किया। फोन पर लॉक लगा हुआ था। लॉक खोलने के लिए कई डिजिट डाले, आखिरी उस लड़की के मोबाइल नम्बर के लास्ट 6 डिजिट से फोन अनलॉक हो गया।

हर्षित की मौत के 20 दिन बाद भी सदमे में परिवार।
हर्षित की मौत के 20 दिन बाद भी सदमे में परिवार।

हर्षित के फोन में कुछ रिकॉर्डिंग मिलीं। सभी रिकॉर्डिंग और चैट 2021 के बाद के थे। जैसे ही फोन अनलॉक कर वॉट्सएप में गए तो लड़की व उसके परिवार को जानकारी मिल गई कि फोन किसी ने ओपन किया है। इसके बाद वॉट्सएप पर ही धमकी दी कि इस फोन को कौन चेक कर रहा है, किसी की मौत के बाद क्यों उसके फोन और पर्सनल चैट को देखा जा रहा है। आरोपियों ने धमकी दी कि चैट वगैरह डिलीट कर दी जाए। मगर हर्षित के परिवार ने अच्छी तरह चेक किया तो फोन रिकॉर्डिंग से अफेयर की बात सामने आई।

परिवार ने बताया कि हर्षित के फोन में कॉल रिकॉर्डिंग देख हैरान रह गए। लड़की से चैट में ही धर्म परिवर्तन करने की बात सामने आई। बातों ही बातों में लड़की ने रुपयों की डिमांड भी की थी। साथ ही हर्षित से कोई स्टाम्प लिखवाने की बात भी सामने आई है।

धर्म परिवर्तन की नहीं जानकारी

हालांकि हर्षित ने धर्म परिवर्तन कब, कहां किया, इसकी कोई जानकारी परिवार को नहीं है। हर्षित 8 वीं पास था और मोही गांव में ही फोटोग्राफी का काम करता था। वह शादियों में भी शूट करता था। इसलिए परिवार का मानना है कि किसी शादी समारोह या ऐसे ही किसी कार्यक्रम में हर्षित की मुलाकात इस लड़की से हुई होगी। फोन में 2021 से पहले का डेटा नहीं मिला है।

हर्षित की मां ने बताया कि वह कभी कभी काम के लिए पैसों की डिमांड करता था। फोटोग्राफी के अलावा वह मार्बल के काम में भी ट्राई कर रहा था, इसके लिए पैसा मांगता था। इस पर उन्होंने दो महीने पहले ही मुम्बई में रहने वाले एक परिचित से 50 हजार रुपए उधार लेकर हर्षित को दिलवाए थे। ये रुपए उसके खाते में ट्रांसफर करवाए थे।

हर्षित की मौत के 20 दिन बाद भी परिवार सदमे में है। परिवार थाना और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। पुलिस ने हर्षित का फोन जब्त कर लिया है।

परिवार ने बताया कि हर्षित ने स्कूटी अपने दोस्त राजू नायक के नाम से ईएमआई पर खरीदी थी। उसने वह स्कूटी लड़की को गिफ्ट कर दी थी, जो अभी भी उसी के पास है। इस तरह हर्षित ने लड़की पर 6 से 7 लाख रुपए खर्च कर दिए थे। इस मामले में लड़की पक्ष से बात नहीं हो पाई है। वह सलूस रोड का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.