Hero Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज की कीमतों में जबरदस्त कटौती, मामूली दाम पर ही हो जाएगी बुकिंग
Hero Vida V1 रेंज में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर आते हैं। इनमें V1 Plus और V1 Pro शामिल हैं। कम्पनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज की कीमतों में तकरीबन 25,000 रुपए तक की कटौती की है। अब आप बेहद ही कम कीमत में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के मालिक बन सकते हैं।
एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क
हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले साल अपने Vida ब्रांड के अन्तर्गत दो इलेक्ट्रिक स्कूटरों Vida V1 Plus और V1 Pro को लॉन्च किया था। जब इन स्कूटरों को पहली बार बाजार में उतारा गया था, उस वक्त इनकी कीमत क्रमश: 1.45 लाख रुपए और 1.59 लाख रुपए तय की गई थी। लेकिन अब कम्पनी ने इन दोनों स्कूटरों की कीमत में भारी कटौती की है। यदि आप भी एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर मौका हो सकता है।
यह है नई कीमत
कम्पनी ने दोनों स्कूटरों की कीमत में भारी कटौती की है। Vida V1 Plus की कीमत पहले से 25,000 रुपए कम हो गए है, जबकि V1 Pro के दाम 19,000 रुपए तक घटा दिए गए हैं। कीमतों की कटौती के बाद इनकी कीमत क्रमश: Vida V1 Plus के लिए 1.20 लाख रुपए और V1 Pro की कीमत 1.40 लाख रुपए हो गई है। हीरो मोटोकॉर्प ने स्कूटरों की कीमत के अलावा अन्य p 499 रुपए में बुक कर सकते हैं।
