पत्रकार योगेश सेन के पुत्र सूरज के विवाह रिसेप्शन में गणमान्य लोगों ने की शिरकत, वर-वधु को दिया आशीर्वाद, सुखद जीवन की कामना की

एनसीआई@कोटा
वरिष्ठ पत्रकार योगेश सेन के सुपुत्र सूरज उर्फ सन्नी के विवाह का रिसेप्शन कल सोमवार रात बजरंग नगर रोड स्थित सुमंगल मैरिज गार्डन में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में शहर सहित हाड़ोती भर के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

इन गणमान्य लोगों में उप अधीक्षक एमबीएस अस्पताल डॉ. करनेश गोयल, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज मेहता, वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युमन शर्मा, सुनील माथुर धीरज गुप्ता तेज, भंवर चारण, हिमांशु मित्तल, राजस्थान पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल, दैनिक राजमार्ग के सम्पादक विजयंत आमेरा आदि शामिल रहे। यह आयोजन देर रात तक जारी रहा।

