April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा में हनी ट्रेप गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार, आरोपी युवती पकड़ से बाहर, व्यापारी को मिलने बुलाकर अपहरण किया, फिर हड़पे थे एक लाख रुपए

कोटा में हनी ट्रेप गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार, आरोपी युवती पकड़ से बाहर, व्यापारी को मिलने बुलाकर अपहरण किया, फिर हड़पे थे एक लाख रुपए

एनसीआई@कोटा

अनंतपुरा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर हनी ट्रेप में फंसा कर रुपए हड़पने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने बोरखेड़ा निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने अलीना नामक युवती के साथ मिलकर 25 फरवरी को एक व्यापारी से एक लाख रुपए हड़पे थे।

अन्नतपुरा थाना सीआई भूपेन्द्र सिंह में बताया कि 3 मार्च को चित्रगुप्त कॉलोनी, दादाबाड़ी निवासी प्रशांत विजय ने थाने में शिकायत दी थी। इसमें बताया गया था कि लड़की ने मोनिका सिंघानिया नाम की सोशल मीडिया आईडी से 5 दिन तक उससे बात की। फिर 25 फरवरी को मिलने के बहाने कर्णेश्वर महादेव मंदिर इलाके में बुलाया। मंदिर के रास्ते में चार युवकों ने उसकी ही कार में उसका अपहरण कर लिया। 2-3 घंटे तक उसे डराया- धमकाया गया। फिर उससे फोन पे एप के माध्यम से दो बार में एक लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

आरोपियों ने वारदात करना कबूला

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बैंक अकाउंट व सोशल मीडिया की जानकारी के बाद आरोपी चेतन जांगिड़ उर्फ बिट्टू (25), अल्तमस खान उर्फ अल्लू (20) व मुज्जमील खान (22) निवासी बोरखेड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने व्यापारी के साथ वारदात करना कबूल कर लिया है।

मिलने के लिए बुलाकर लूट करती है महिला

भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि विज्ञान नगर इलाके में रहने वाली अलीना नामक युवती ने बॉम्बे योजना में रहने वाले सागर अग्रवाल को मुंह बोला भाई बना रखा है। दोनों मिलकर शहर के व्यापारियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर, पुलिस केस का डर बता कर रुपए ऐंठने का काम कर रहे थे। अलीना ने मोनिका सिंघानिया नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बना रखा है। इस अकाउंट से चेटिंग के जरिए लोगों को प्रेमजाल में फंसा लेती है। फिर मिलने के बहाने बुलाकर लोगों को किडनैप कर रकम ऐंठने का काम करती है। वारदात के बाद से ही अलीना व सागर अग्रवाल फरार है। दोनों की तलाश की जा रही है। अलीना के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.