मुख्यमंत्री बूंदी के नगरीय क्षेत्रों के लिए 46 करोड़ की सड़कों का करेंगे वर्चुअल शिलान्यास
एनसीआई@बूंदी
जिले के नगरीय क्षेत्रों में बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के तहत सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास समारोह 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे नैनवां रोड स्थित शगुन कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जाएगा।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीके जैन ने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के तहत 46 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली 39.93 किलोमीटर सड़कों के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से आम जन से जुड़ेंगे।
जैन ने बताया कि वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम नगर पालिका हिंडोली के पंचायत समिति हॉल, नगर पालिका नैनवां के नगर पालिका हॉल, नगर पालिका देई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र, नगर पालिका इन्द्रगढ़ के नगर पालिका हॉल, नगर पालिका लाखेरी के नगर पालिका हॉल, नगर पालिका कापरेन के नगर पालिका हॉल व केशवरायपाटन नगर पालिका के पंचायत समिति हॉल में आयोजित किया जाएगा।
