April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा में एक ही दिन में दो और छात्रों ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटरों में रुटीन टेस्ट पर 2 महीने के लिए लगी रोक

कोटा में एक ही दिन में दो और छात्रों ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटरों में रुटीन टेस्ट पर 2 महीने के लिए लगी रोक

एनसीआई@कोटा

देश में कोचिंग सिटी के नाम से मशहूर कोटा में रविवार को दो और छात्रों ने सुसाइड कर लिया। इनमें से एक तीन साल से तो दूसरा डेढ़ साल से यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि ये दोनों घटनाएं चार घंटे के भीतर ही हुईं। इसी के साथ इस साल कोटा में सुसाइड करने वाले छात्रों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, आविष्कार शम्बाजी कासले (17) ने जवाहर नगर में अपने कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग की छठी मंजिल से दोपहर करीब सवा तीन बजे छलांग लगा दी। उसने यह कदम इंस्टीट्यूट का टेस्ट देने के बाद उठाया। विज्ञान नगर के सीओ धर्मवीर सिंह ने कहा कि संस्थान के कर्मचारी कासले को अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

कासले की मौत के चार घंटे बाद ही आदर्श राज (18) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि आदर्श प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, उसने रविवार शाम करीब 7 बजे कुन्हाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में अपने किराए के फ्लेट में फांसी लगा ली।

कुन्हाड़ी थाने के सीओ केएस राठौड़ ने बताया, जब आदर्श की बहन और चचेरा भाई करीब साढ़े सात बजे फ्लेट पर पहुंचे तो कमरे का गेट अंदर से बंद मिला। ‌ उसे खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने गेट तोड़ दिया। इस पर अंदर आदर्श फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि जब आदर्श राज को नीचे उतारा गया तो उसकी सांसें चलने की बात कही गई है, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.