July 12, 2026

News Chakra India

Never Compromise

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने की तारीफ तो सेना ने बताया इसलिए ये पल है खास, देशभर में खुशी की लहर

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने की तारीफ तो सेना ने बताया इसलिए ये पल है खास, देशभर में खुशी की लहर

नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के अरशद नदीम को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

एनसीआई@स्पोर्ट डेस्क

नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने दूसरे राउंड में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। इसी के साथ वे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं।

https://twitter.com/adgpi/status/1695884613489676332?t=02T-JGm_7wlxYDUdkUlckQ&s=19

पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का उदाहरण हैं। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैम्पियन बनाता है, बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।’

नीरज ने हमें फिर गर्व कराया’

भारतीय सेना ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में पुरुषों की भाला फेंक में 88.17 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर सूबेदार नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। नीरज चोपड़ा सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं।

भारतीय सेना ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर हमें गर्व कराया। भारतीय सेना बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में भाला फेंक में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतने वाले सूबेदार नीरज चोपड़ा को बधाई देती है।’

केन्द्रीय खेल मंत्री ने बताया ऐतिहासिक क्षण

केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी। अनुराग ठाकुर ने एक्स पर लिखा, “नीरज चोपड़ा ने फिर कर दिखाया। भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन बॉय ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता जीती। इसी के साथ नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है और यह क्षण भारतीय खेल इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।”

भू विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा, ‘नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा और उन्होंने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया। वह विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों का जैवलिन थ्रो खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। बधाई हो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.