नंद उत्सव में गौतम समाज की महिलाएं भजनों पर थिरकीं, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
एनसीआई@बूंदी
गौतम छात्रावास में गौतम महिला मंडल की ओर से रविवार को नंद उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। इसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द बूंदी अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सत्येश शर्मा रहे। अध्यक्षता छात्रावास के अध्यक्ष प्रेम मोहन शर्मा ने की। गौतम महिला मंडल की जिला अध्यक्ष ममता शर्मा भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ गौतम ऋषि जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस कार्यक्रम में आयोजित की गईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में मांड गायिका उषा शर्मा व डॉ. तुषी शर्मा शामिल रहीं। जो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, उनमें मटकी प्रतियोगिता में प्रथम उमा गौतम, द्वितीय मोनिका गौतम व तृतीय किट्टू शर्मा रहीं। यशोदा-कान्हा डांस प्रतियोगिता में प्रथम अनीशा शर्मा, द्वितीय रिचा नोसालिया व तृतीय गायत्री शर्मा रहीं। वहीं जच्चा बच्चा में सुपर डांस का खिताब किष्किंधा शर्मा को मिला। यशोदा व नंद बाबा के रूप में चयनिका शर्मा व निधि शर्मा रहीं। साथ ही सभी नन्हे-मुन्ने कान्हों को पारितोषिक दिए गए।

कार्यक्रम की संयोजक श्वेता शर्मा व सहसंयोजक भावना गौतम ने सभी का स्वागत किया। मंच संचालन नीलिमा शर्मा ने किया। इस मौके पर गौतम समाज की सभी महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। इस दौरान मंडल की नए सदस्यों का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा जोशी व नगर अध्यक्ष अनीता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अनीता शर्मा, मंजू नोसालिया, उमा शर्मा, हेमा गौतम, राधे रानी, अर्चना शर्मा, कल्पना शर्मा, दीप्ति शर्मा, सुधा भारद्वाज, नेहा, जयमाला, विजय लक्ष्मी शर्मा, उर्मिला शर्मा, संतोष शर्मा, कोमल जोशी, सीमा शर्मा, सोभना शर्मा, आशा शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं मौजूद रहीं।
