April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

डांट खाने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का बयान: खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में हो सकता है ‘भारत का हाथ’

डांट खाने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का बयान: खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में हो सकता है ‘भारत का हाथ’

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

खालिस्तानी आतंकियों के मामले में G-20 समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फटकार खाने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हताशा भरा बयान दिया है। पीएम ट्रूडो ने ओटावा में हाउस ऑफ कॉमंस में कहा है कि कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार और खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच कनेक्शन की जांच कर रही हैं। ट्रूडो ने कहा कि कनाडा के नागरिक की उसी की सरजमीं पर हत्या में किसी दूसरे देश या विदेशी सरकार की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही कनाडा ने एक भारतीय राजनयिक को निकालने की घोषणा भी कर दी है। ट्रूडो के इस बयान और फैसले के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में और तल्खी बढ़ना तय है।

18 जून को हुई थी आतंकी निज्जर की हत्या

उल्लेखनीय है कि निज्जर की हत्या को ट्रूडो ने अपने देश की सम्प्रभुता का उल्लंघन बताया है। उनके इस बयान के साथ ही कनाडा ने एक भारतीय राजनयिक को निकालने का भी ऐलान कर दिया है। कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने राजनयिक को निकालने का ऐलान करते हुए कहा कि उनका देश हर हाल में अपने नागरिकों  की रक्षा करेगा।

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को NIA ने भगोड़ा घोषित कर रखा था। इसी साल 18 जून को आतंकी निज्जर की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वो कनाडा के ब्रिटिश कोलम्बिया में एक गुरुद्वारे की पार्किंग में खड़ा था।

कनाडा कानून का पालन करने वाला देश’

जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि उन्होंने इस बारे में जी-20 समिट के दौरान पीएम मोदी से भी बात की थी। उन्होंने साथ ही ये भी दावा किया कि उन्होंने दिल्ली यात्रा के दौरान ये मुद्दा भारत सरकार के सामने उठाया था। कनाडा की संसद में ट्रूडो ने कहा, ‘बीते कुछ हफ्तों से कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां कनाडा के नागरिक हरदीप सिंह निज्जर और भारत सरकार के सम्भावित कनेक्शन के विश्वसनीय आरोपों की सक्रिय तौर पर जांच कर रही हैं। कनाडा कानून का पालन करने वाला देश है। हमारी पहली प्राथमिकता ये रही है कि हमारी सुरक्षा एजेंसियां और कानून प्रवर्तन एजेंसियां सभी कनाडाई नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।’

सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं’

ट्रूडो ने कहा, ‘इस हत्या के दोषियों को कटघरे में खड़ा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कनाडा ने भारत सरकार के शीर्ष अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के सामने ये मुद्दा उठाया था। किसी भी कनाडाई नागरिक की हमारी ही सरजमीं पर हत्या में किसी विदेशी सरकार की संलिप्तता हमारी सम्प्रभुता का उल्लंघन है। हम इस बेहद गम्भीर मामले पर हमारे सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मैं कड़े शब्दों में भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि इस मामले की तह तक जाने के लिए वो कनाडा के साथ सहयोग करें।’

भारत ने दी सख्त प्रतिक्रिया

भारत सरकार ने कनाडा के इस आरोप को पूरी तरह निराधार बताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस तरह का बयान खालिस्तानियों से ध्यान हटाने के लिए दिया गया है। खालिस्तानी आतंकी सम्प्रभुता और अखंडता के लिए खतरा हैं। कनाडा भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करे। हम कानून के शासन में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.