April 19, 2026

News Chakra India

Never Compromise

इंडिया के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या, पठानकोट हमले का था मास्टर माइंड

इंडिया के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या, पठानकोट हमले का था मास्टर माइंड

पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शाहिद पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड था। सियालकोट में ढेर हुए आतंकी के खिलाफ एनआईए ने यूएपीए के तहत केस दर्ज किया था।

एनसीआई@नई दिल्ली/सेन्ट्रल डेस्क

पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की हत्या कर दी गई है। शाहिद पठानकोट हमले का मास्टर माइंड था। अज्ञात हमलावरों ने सियालकोट में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। एनआईए ने यूएपीए के तहत शाहिद के खिलाफ केस दर्ज किया था। वो भारत सरकार से लिस्टेड आतंकी था।

शाहिद लतीफ जैश के आतंकियों को भारत भेजता था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक सियालकोट के बाहरी इलाके में एक मस्जिद में आतंकी शाहिद की हत्या की गई। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और गोली मारने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की हुई है और हमलावरों की तलाश कर रही है।

शाहिद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला का रहने वाला था। वो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था। वो सियालकोट सेक्टर का कमांडर था, जो भारत में आतंकवादियों को लॉन्च करने की निगरानी और आतंकवादी हमलों की योजनाएं बनाने में शामिल रहता था।

शाहिद लतीफ को 12 नवम्बर, 1994 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह भारत की जेलों में 16 साल की सजा काटने के बाद 2010 में वाघा के माध्यम से निर्वासित कर दिया गया था‌।

पंजाब के पठानकोट में 2 जनवरी, 2016 को जो हमला हुआ था, उसका मास्टर माइंड शाहिद लतीफ ही था। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए इस आतंकी का भारत में हुए कई हमलों में हाथ बताया जाता रहा है। लतीफ़ पर 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान के अपहरण का भी आरोप था। कंधार प्लेन हाइजैक के दौरान भी आतंकियों ने उसे छोड़ने की मांग रखी थी। 189 यात्रियों के बदले उस समय मसूद अजहर को छोड़ा गया था।

यह था पूरा मामला

पंजाब के पठानकोट स्थित एयरबेस पर 2016 में आतंकी हमला हुआ था‌। यह हमला आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने किया था। इस हमले में सेना के सात जवान शहीद हुए थे। पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पाकिस्तानी सीमा के पास है। यहां हमारे बड़े हथियार रखे जाते हैं। युद्ध की स्थिति में पूरी रणनीति को यहां से ही अंजाम दिया जाता है। 1965 और 1971 की लड़ाई में भी इस एयरफोर्स स्टेशन ने बड़ी भूमिका निभाई थी। मिग-21 लड़ाकू विमानों के लिए यह बेस स्टेशन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.