April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बड़ी कार्रवाई: नैनवां से जयपुर जा रहा था नामी कम्पनी के ब्रांड का 105 लीटर नकली घी, टोंक बस स्टेंड पर पकड़ा

बड़ी कार्रवाई: नैनवां से जयपुर जा रहा था नामी कम्पनी के ब्रांड का 105 लीटर नकली घी, टोंक बस स्टेंड पर पकड़ा

टोंक बस स्टेड पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है। एक नामचीन ब्रांड का 105 लीटर नकली घी बरामद किया गया है। मामले में आगे कार्रवाई जारी है।

एनसीआई@टोंक

खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को टोंक बस स्टेड पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें कोटा डिपो की एक बस में बूंदी के नैंनवां बस स्टेंड से जयपुर ले जाए जा रहे कृष्णा ब्रांड के 105 लीटर नकली घी के पैकेट बरामद किए हैं। इस नकली घी को नैनवां से बस की डिक्की में रखवाया गया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने पुलिस की मौजूदगी में नकली घी जब्त कर सेम्पल लिए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुर्जर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटा डिपो की बस में नामी कम्पनी का नकली घी नैनवां से जयपुर सप्लाई के लिए भेजा जा रहा है।

इस बस का उनियारा से पीछा किया गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे टोंक बस स्टेंड पर डिक्की खुलवा कर तलाशी ली गई। इसमें बस से 7 कार्टन कृष्णा ब्रांड के 105 लीटर नकली घी के एक-एक लीटर के पैकेट बरामद हुए। इनके सेम्पल लेकर जांच के लिए लेबोरेट्री में भेजा जाएगा। प्रथमदृष्टया ही ये नकली प्रतीत हो रहे हैं।

इस मामले में बस चालक मुहम्मद मुमताज़ ने बताया कि कि नैनवां में नरेश पाराशर नामक व्यक्ति ने टॉफियां भरी होने की बात कह कर आधा दर्जन कार्टन बस में रखवाए थे। इन्हें जयपुर डिलीवर करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.