April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, आतंकियों ने एयरबेस में तबाह किए कई लड़ाकू विमान, मारे गए 9 दहशतगर्द

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, आतंकियों ने एयरबेस में तबाह किए कई लड़ाकू विमान, मारे गए 9 दहशतगर्द

आज शनिवार सुबह पाकिस्तान में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। मियांवाली एयरबेस में कई दहशतगर्द घुस गए और वहां खड़े लड़ाकू विमानों पर अटेक कर दिया। पाकिस्तानी वायु सेना के अनुसार उन्होंने जवाबी गोलीबारी में सभी 9 आतंकवादियों को मार गिराया। खबरों के अनुसार इस आतंकी हमले में वायु सेना बेस के अंदर खड़े कई विमान नष्ट हो गए। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (TJP) ने ली है।‌ इस हमले के बताए जा रहे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क/इस्लामाबाद

आज की सुबह पाकिस्तान को दहलाने वाली रही। देश के प्रमुख मियांवाली एयरबेस में कई दहशतगर्द बड़ी प्लानिंग के साथ घुसे और जबरदस्त हमला कर दिया। इस पर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इससे पूरे इलाके में देर तक ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाजें सुनी जाती रहीं। इसके बारे में कई पाकिस्तानी पत्रकारों की रिपोर्ट और वीडियो सामने आए हैं। इनसे पता चलता है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने मियांवाली एयरबेस में पाकिस्तानी वायु सेना के प्रशिक्षण अड्डे पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में 9 दहशतगर्दों के अलावा कई सुरक्षाकर्मियों/सैन्यकर्मियों के भी मारे जाने की खबरें हैं।

मियांवाली एयरबेस के अंदर इस सीढ़ी से घुसे थे आतंकी।
मियांवाली एयरबेस के अंदर इस सीढ़ी से घुसे थे आतंकी।

आतंकी हमले के बाद मियांवाली एयरबेस के हालात की जानकारी रखने वाले लोगों ने मीडिया को बताया कि कई लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बताया गया कि भारी हथियारों से लैस 9 लोगों के एक समूह ने सुबह-सुबह हमला किया। इसके बाद गोलीबारी शुरू हुई। वहीं, पाकिस्तान एयर फोर्स (पीएएफ) ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि आतंकियों के एयरबेस में घुसने से पहले ही उन्होंने हमले को नाकाम कर दिया। इलाके को पूरी तरह से खाली कराने के लिए एक व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इसके उलट खबरों में कहा गया है कि आतंकी हमले में वायु सेना बेस के अंदर खड़े कई विमान नष्ट हो गए। वहीं पाकिस्तानी सेना ने कहा कि पीएएफ के किसी भी विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सेवा से बाहर किए गए तीन विमानों को ही कुछ नुकसान हुआ है।

इस हमले के बाद पाकिस्तान सेना ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान सशस्त्र बल हर कीमत पर देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। बयान में कहा गया कि ‘4 नवम्बर को सुबह पाकिस्तान वायु सेना का मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस एक असफल आतंकवादी हमले की चपेट में आ गया। सैनिकों की प्रभावी प्रतिक्रिया से इसको नाकाम कर दिया गया और कर्मियों और सम्पत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। असाधारण साहस और समय पर प्रतिक्रिया का प्रदर्शन करते हुए सेना ने 3 आतंकवादियों को बेस में घुसने से पहले ही मार गिराया गया, जबकि बाकी आतंकवादियों को सैनिकों ने बाद में मार दिया।’

पाकिस्तान सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (CRSS) के मुताबिक 2023 के पहले नौ महीनों में आतंकवादी हमलों में कम से कम 386 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो चुकी है, जो आठ साल का उच्चतम स्तर है। 2023 की तीसरी तिमाही में 190 से अधिक आतंकवादी हमलों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में पाकिस्तान में कम से कम 445 लोगों की जान चली गई और 440 घायल हो गए।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.