April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार, 60 छात्राओं ने की थी महिला आयोग से शिकायत

छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार, 60 छात्राओं ने की थी महिला आयोग से शिकायत

Close up of male hands in bracelets behind back

एनसीआई@जींद (हरियाणा)

जींद जिले के उचाना क्षेत्र के एक राजकीय स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल रविवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अदालत से पूछताछ के लिए प्रिंसिपल की रिमांड मांगेगी। महिला आयोग ने पुलिस को 24 घंटे में आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए थे, लेकिन पुलिस 48 घंटे में उसे गिरफ्तार कर सकी है।

उल्लेखनीय है कि उचाना के एक राजकीय स्कूल की छात्राओं ने पांच पेज का पत्र भेज कर प्रिंसिपल पर अश्लील हरकत करने व प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। मामले के तूल पकड़ने पर शिक्षा विभाग ने आरोपी प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया था। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर प्राचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था।

मामले में हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग की डीईओ व डीएसपी को 2 नवम्बर को पंचकूला में तलब किया गया था। महिला आयोग को जो जांच रिपोर्ट मिली है, उसमें 50 छात्राओं ने प्रिंसिपल पर गम्भीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा 10 छात्राओं ने प्रताड़ित करने की बात भी कही थी।

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने मामले की निष्पक्षता से जांच करने व आरोपी की धरपकड़ के लिए एसआईटी गठित कर 24 घंटे में गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। इस पर डीएसपी अमित भाटिया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने यह बताने से मना कर दिया कि आरोपी को पुलिस ने कहां से गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.