April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बीजेपी प्रत्याशी ने कहा- हमें गोली चलानी आती है, किसी ने ईंट चलाई तो पत्थर से जवाब दूंगी, वीडियो वायरल होने पर दी यह सफाई

बीजेपी प्रत्याशी ने कहा- हमें गोली चलानी  आती है, किसी ने ईंट चलाई तो पत्थर से जवाब दूंगी, वीडियो वायरल होने पर दी यह सफाई

एनसीआई@भरतपुर

भरतपुर की कामां विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नौक्षम चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो से विवाद खड़ा हो गया है। ‌ नौक्षम चौधरी इस वीडियो में कहती नजर आ रही हैं- ​किसी ने ईंट चलाई तो पत्थर से जवाब दूंगी। हमें गोली भी चलानी आती है। वीडियो 3 नवम्बर का बताया जा रहा है। इससे भी बात खड़ा हो गया है।

दरअसल, 3 नवम्बर गुरुवार को भाजपा की ओर से आई ​तीसरी लिस्ट में नौक्षम चौधरी को भरतपुर की कामां विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया था। यह वीडियो उसी समय विमल कुंड के गुर्जर आश्रम का है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद नौक्षम चौधरी की ओर से ये दावा किया जा रहा है कि उनका ये वीडियो एडिट कर शेयर किया जा रहा है, जबकि उन्होंने इस सम्बन्ध में ऐसा कुछ नहीं बोला था।

29 सेकंड के वीडियो में यह हैं बोल

नौक्षम चौधरी का वीडियो 29 सेकेंड का है। इसमें वे कहती नजर आ रही हैं- किसी ने ईंट चलाई तो पत्थर से जवाब दूंगी। ऐलान कर रही हूं.. हमें गोली भी चलानी आती है। हमें सारे काम आते हैं। जूते का जूते से इलेक्शन लड़ना आता है। इसका मैं मंदिर से ऐलान करती हूं।

यह वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा- मेरे बयान को एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। मैंने कहा था- कामां विधानसभा में पिछले 5 साल से जंगल राज, तानाशाही चल रही है। खनन माफिया वहां काम कर रहे हैं। मेरा बयान था कि जो सताए हुए लोग हैं, जिन पर अत्याचार हुए हैं, हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। जिस तरह आमजन को परेशान किया जा रहा है, वह हम नहीं होने देंगे। इसके साथ वे यह भी दावा कर रही हैं कि जिन लोगों ने इसे गलत तरीके से शेयर किया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।

गुर्जर आश्रम में कार्यकर्ताओं की ओर से उनका माला और चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया था।

कौन हैं नौक्षम चौधरी

नौक्षम चौधरी हरियाणा में नूंह के पैमा खेड़ा गांव की रहने वाली हैं। ट्रिपल एमए की हुई है। इसके अलावा उन्होंने लंदन से मास कम्युनिकेशन भी किया हुआ है। बताया जा रहा है कि लंदन में पढ़ाई के दौरान उनकी दोस्ती किसी बड़े नेता की बेटी से हुई थी और इसी के चलते वे सात साल पहले बीजेपी से जुड़ गई थीं।

2019 में बीजेपी ने नौक्षम चौधरी को पुन्हाना (हरियाणा) से टिकट दिया। तब वहां वह कांग्रेस प्रत्याशी से चुनाव हार गईं थीं। कामां मुस्लिम बाहुल्य सीट मानी जाती है। यहां उनका मुकाबला राज्य की केबिनेट मंत्री जाहिदा खान से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.