April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

देर रात हड़कम्प: दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार में भूकम्प के तेज झटके, नेपाल से लेकर चीन तक कांपा, तबाही से कमसे कम 129 लोगों की मौत

देर रात हड़कम्प: दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार में भूकम्प के तेज झटके, नेपाल से लेकर चीन तक कांपा, तबाही से कमसे कम 129 लोगों की मौत

दिल्ली-एनसीआर के साथ देश के कई राज्यों में शुक्रवार देर रात दो बार भूकम्प के झटके महसूस किए गए। भूकम्प के झटके ये झटके इतने तेज थे कि लोग बुरी तरह से सहम गए, सदमे में आ गए। रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 6.4 बताई गई है। नेपाल के जाजरकोट, रुकुम पश्चिम जिले आदि में भूकम्प से 129 लोगों की जान चली गई है। इसका असर चीन तक में महसूस किया गया है। ‌

हाई लाइट्स

• भूकम्प के झटकों से सहमे दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार के लोग

• नेपाल था भूकम्प का केंद्र, जाजरकोट व रुकुम पश्चिम जिले में कमसे कम 70 लोगों की मौत, कई घायल

• किसी को टीवी देखते हुए आने लगे चक्कर तो हिलने लगे पंखे-पलंग

• राहत और बचाव कार्य जारी, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

• आधी रात को लोग करने लगे पूजा-पाठ, जपने लगे भगवान का नाम

• मध्य प्रदेश में भी भूकम्प के हलके झटके हुए महसूस

एनसीआर@नई दिल्ली/ सेन्ट्रल डेस्क

दिल्ली-एनसीआर में देर रात काफी देर तक भूकम्प के झटके महसूस किए गए। भूकम्प के झटके इतने तेज था कि लोग बुरी तरह घबरा कर सदमे में आ गए। भूकम्प के ये झटके पहली बार करीब 45 सेकंड तक महसूस किए गए। वहीं, दूसरी बार भी कुछ सेकंड तक ये महसूस हुए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। भूकम्प का केन्द्र नेपाल में था। भूकम्प का पहला झटका रात करीब 11.32 बजे आया था।

नेपाल में भूकम्प से भीषण तबाही हुई है। यहां भूकम्प के तेज झटकों की वजह से अभी तक 129 लोगों की जान चली गई। कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। नेपाल के जाजरकोट और रुकुम पश्चिम कई इमारतें भूकम्प के झटकों से ढह गईं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि भूकम्प में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। भूकम्प के झटके यूपी के साथ ही बिहार में भी महसूस किए गए। ये झटके इतने जबरदस्त थे कि लोग घरों से बाहर निकल आए। अपने बच्चों को गोद में लेकर नीचे की तरफ भागे। एनसीआर में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में रहने वाले लोग घबराए हुए अपने फ्लेट से बाहर निकल आए। लोगों का कहना था कि कि ऐसा महसूस हो रहा था कि पूरी बिल्डिंग कांप रही है। हर जगह जहां भी यह भूकम्प के झटके आगे आए उसे समय लोग जाकर सो चुके थे या फिर सोने की तैयारी में थे।

यूपी, बिहार में भी महसूस हुए झटके

भूकम्प के बाद लोग अपने घरों के भीतर जाने से डर रहे थे। उनके मन में डर था कि कहीं भूकम्प दुबारा ना आ जाए। पटना में स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें भूकंप के झटके 25 से 30 सेकंड तक महसूस हुए। लोगों ने बताया कि अभी हम लोग सोने की तैयारी में थे तभी अचानक पलंग हिलने लगा।

लखनऊ में सोसायटी से बाहर निकले लोग

लखनऊ में भी लोगों को 30 से 40 सेकंड तक भूकम्प के झटके महसूस हुए। लोगों का कहना था कि वह सोए हुए थे तभी लगा कुछ तेजी से हिल रहा है। अचानक उठकर बाहर देखा तो लोग बाहर इकट्ठा हो गए। लोगों का कहना था कि पहली बार इतनी देर तक भूकम्प का झटका महसूस हुआ। एक व्यक्ति ने बताया कि पहली बार में लगा कि चक्कर आ रहे हैं, फिर देखा तो पंखा भी हिल रहा था। इसके बाद हम लोग नीचे की तरफ भागे। सोसायटी के लोगों ने बताया कि उनके घरों के झूमर भी हिलने लगे।

नेपाल के जाजरकोट में था भूकम्प का केन्द्र

भूकम्प का केन्द्र नेपाल के जाजरकोट जिले में था। जाजरकोट यूपी और बिहार के करीब है। इस वजह से उत्तर भारत के साथ ही पूर्वी भारत में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में भूकम्प के झटके बहुत तेज महसूस किए गए। हालांकि, नेपाल में जहां भूकम्प का केन्द्र था, वहां सबसे अधिक नुकसान हुआ है। नेपाल के जाजरकोट में 32 और रुकुम पश्चिम में कम से कम 36 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। रुकुम पश्चिम के मुख्य ज़िला अधिकारी हरि प्रसाद पंत ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.