April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

‘शर्म महसूस कर रहा…’ जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर की गई अश्लील टिप्पणी पर सीएम नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोले- ‘मैं अपनी निंदा करता हूं’

‘शर्म महसूस कर रहा…’ जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर की गई अश्लील टिप्पणी पर सीएम नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोले- ‘मैं अपनी निंदा करता हूं’

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण वाले अपने अश्लील बयान के लिए माफी मांगी है। नीतीश कुमार ने आज बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं हाथ जोड़ कर माफी मांगता हूं।’यह अलग बात है कि नीतीश कुमार ने अपने बयान को अश्लील नहीं माना है।

एनसीआई@पटना

इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल मंगलवार को दिए गए अपने जनसंख्या नियंत्रण वाले अश्लील बयान के लिए आज बुधवार को माफी मांगी है। नीतीश कुमार ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं हाथ जोड़ कर माफी मांगता हूं। मैंने किसी को ठेस पहुंचाने के लिए यह बयान नहीं दिया था। मेरी बात से किसी को दुख हुआ उसके लिए माफी मांगता हूं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश ने विधानसभा में कहा कि ‘मैं अपने बयान की निंदा करता हूं, शर्मिंदा हूं। मेरी बात से अगर लोगों को दुख हुआ है तो मैं अपनी बात वापस लेता हूं। मेरा उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। मेरी कोशिश प्रजनन दर में कमी को लेकर समझाना था। मैंने हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है। मैं महिलाओं का काफी सम्मान करता हूं। मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया है।

वहीं, इससे पहले नीतीश कुमार बुधवार को जैसे ही विधानसभा पहुंचे तो बीजेपी की महिला विधायकों ने सीएम को घेर लिया और विधानसभा के अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद सीएम नीतीश सुरक्षा घेरे में बाहर निकल कर विधान परिषद की तरफ चले गए। हालांकि बाद में सीएम नीतीश कुमार सदन में पहुंचे, लेकिन बीजेपी विधायक सदन के अंदर भी विरोध जताते रहे। इस दौरान नीतीश कुमार ने सदन के अंदर भी अपने बयान के लिए माफी मांगी है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को तकलीफ हुई है तो मैं अपने बयान के लिए माफी मांगता हूं। मैं अपने बयान की निंदा करता हूं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मांगा इस्तीफा

उल्लेखनीय, जनसंख्या नियंत्रण और महिला-पुरुष के सम्बंध को लेकर दिए गए नीतीश कुमार के बयान पर मंगलवार से ही लगातार हंगामा हो रहा है। उन्होंने बिहार विधानसभा में जातीय गणना पर बोलते समय आबादी के मुद्दे पर शादीशुदा जोड़े के शारीरिक सम्बंध को लेकर प्रतिक्रिया दी थी, जिस पर अब हंगामा हो रहा है। विधायकों को सम्बोधित करते हुए, जिसमें कुछ महिला नेता भी शामिल थीं, नीतीश कुमार ने बताया कि महिलाओं की शिक्षा जनसंख्या नियंत्रण में कैसे योगदान देती है। नीतीश कुमार की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) नाराज है। एनसीडब्ल्यू की चीफ रेखा शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.