April 24, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान : ट्रेलर और कार की भिड़ंत में 3 बच्चों सहित 5 की मौत

राजस्थान : ट्रेलर और कार की भिड़ंत में 3 बच्चों सहित 5 की मौत

एनसीआई@बाड़मेर

जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। कार को सामने से ओवरटेक करके आए ट्रेलर की टक्कर से यह हादसा हुआ।

महाराष्ट्र का परिवार जैसलमेर घूमने जा रहा था

पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के जलगांव के एक ही परिवार के लोग दो कारों में दिवाली पूजा के बाद जैसलमेर घूमने जा रहे थे। इस दौरान सोमवार शाम को सूरते की बेरी एनएच-68 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करते हुए कार को चपेट में ले लिया। कार में छह लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि शव कार में फंस गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया।

महाराष्ट्र के एक ही परिवार के लोग दो अलग-अलग कारों में जैसलमेर जा रहे थे। ये दोनों कारें आगे पीछे चल रहीं थीं। इस दौरान पीछे चल रही कार को सामने से ओवरटेक करके आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से चिपक गई और इसमें 3 बच्चों सहित 6 लोग फंस गए। इस हादसे के कारण मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.