April 29, 2026

News Chakra India

Never Compromise

Aadhar को एलपीजी कनेक्शन से ऐसे कराएं लिंक, मिलेंगे ये फायदे

Aadhar को एलपीजी कनेक्शन से ऐसे कराएं लिंक, मिलेंगे ये फायदे

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

एलपीजी गैस कनेक्शन पर सरकारी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए कनेक्शन का आधार से लिंक होना जरूरी है। इसके बाद ही आपको एलपीजी सब्सिडी का लाभ मिल पाएगा। अगर आपका एलपीजी कनेक्शन आधार से लिंक नहीं है तो आप घर बैठे ही आसानी से इसे ऑनलाइन प्रक्रिया से लिंक करा सकते हैं।

एलपीजी गैस कनेक्शन आधार से ऐसे लिंक कराएं

•एलपीजी गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कराने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाना होगा।

•इसके बाद रेसिडेंट सेल्फ सीडिंग वेब पेज पर विजिट करें। इसके बाद यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

•यहां बेनिफिट टाइप में एलपीजी सिलेक्ट करें। इसके बाद आपको गैस उपलब्ध कराने वाली कम्पनी जैसे IOCL, BPCL और HPCL में से किसी एक का चुनाव करें।

•इसके बाद डिस्ट्रीब्यूटर की लिस्ट आ जाएगी। इसमें से अपने डिस्ट्रीब्यूटर का नाम सिलेक्ट करें,
अब अपना गैस कनेक्शन नम्बर, मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर और ईमेल आईडी दर्ज करें।

•अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करें। अब आपका आधार नम्बर एलपीजी कनेक्शन के साथ लिंक हो गया है।

आधार लिंक करते समय ध्यान रखे ये बातें

•एलपीजी कनेक्शन से उस व्यक्ति का ही आधार लिंक होगा, जिसके नाम पर कनेक्शन लिया हुआ है।

•बैंक अकाउंट भी आधार से लिंक होना चाहिए।
आपका मोबाइल नम्बर आधार में पंजीकृत और एक्टिव होना चाहिए।

•एलपीजी कनेक्शन का नाम और आधार का नाम एक जैसा होना चहिए।

ऑफलाइन तरीके से कैसे लिंक करें एलपीजी

•ऑफलाइन तरीके से एलपीजी कनेक्शन से आधार लिंक करने के लिए सबसे पहले डिस्ट्रीब्यूटर को आवेदन फॉर्म जमा करके देना होगा।

•इस फॉर्म को IOCL, HPCL और BPCL की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

•इसके बाद अपने डिस्ट्रीब्यूटर के पास इसे जमा कराना होगा। अब आपका आधार एलपीजी से लिंक हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.